Begin typing your search...

एंगजाइटी दूर करेंगे ये आर्ट, मेंटल हेल्थ के लिए है बहुत फायदेमंद

हम में से अधिकांश लोगों को स्कूल के दिनों में ड्रॉइंग की क्लास बहुत अच्छी लगती थी। आज भी यदि समय मिले तो कई लोग पेंटिंग करना पसंद करते हैं।

एंगजाइटी दूर करेंगे ये आर्ट, मेंटल हेल्थ के लिए है बहुत फायदेमंद
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 26 Sept 2024 2:18 PM IST

हम में से अधिकांश लोगों को स्कूल के दिनों में ड्रॉइंग की क्लास बहुत अच्छी लगती थी। आज भी यदि समय मिले तो कई लोग पेंटिंग करना पसंद करत हैं। दरअसल, आर्ट और क्राफ्ट एक ऐसी गतिविधी है, जो हमारे दिमाग को काफी आराम पहुंचाती है। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने वाली थेरेपी और मोडेलिटी में भी आर्ट थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है, जहां एक ट्रेंड थेरेपिस्ट थेरेप्यूटिक प्रक्रिया के तहत आर्ट का इस्तेमाल करता है। इसलिए जब भी समय मिले तो खुद ही अपनी पसंद के अनुसार किसी न किसी आर्ट फॉर्म को चुन कर उसे जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कैसे ये पेंटिंग्स हमारी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

कलर ब्लेंडिंग

ये आर्ट का ऐसा फॉर्म है, जिसमें कई रंगों को एक साथ मिला कर पेंटिंग बनाई जाती है। इससे इंसान अपनी भावनाएं और नेगेटिव इमोशंस को पेपर पर उड़ेल देता है। इससे इंसान की इमोशनल ग्रोथ होती है। ये एक स्ट्रेस रिलीवर का काम करता है। इससे मेमोरी पावर भी बढ़ती है।

मंडाला आर्ट

मंडाला शब्द संस्कृत से लिया गया है ,जिसका अर्थ है पवित्र गोला। ये सदियों पुराना आर्ट फॉर्म है। इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले गोले और अन्य बारीक डिजाइन फोकस और अटेंशन बढ़ाते हैं। ये एंग्जायटी कम करता है और माइंडफुल तरीके से दिमाग को संतुलित करता है।

क्रॉचेट और बुनना

स्ट्रेस और एंग्जायटी से राहत दिलाने के लिए क्रॉचेट और बुनाई एक बेहतर थेरेपी मानी जाती है। इसमें एक लय और रिदम में काम करना होता है, जिससे हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन बनते हैं और मेंटल हेल्थ में सुधार होता है।

कैलीग्रेफी

ये इंक, पेन या ब्रश से लिखने का एक विजुअल आर्ट फॉर्म है। इससे धैर्य और फोकस बढ़ता है। ये भी दिमाग को शांत करता है, स्ट्रेस दूर करता है और कॉन्फिडेंस बढ़ाता है।

डूडल्स

पेन और पेपर से की जाने वाली इस आर्ट को अक्सर लोग स्क्रिबलिंग समझते हैं। ये अस्थिर दिमाग को शांत करता है, ओवरथिंकिंग और एंग्जायटी से राहत दिलाता है और आपकी सोच को स्पष्ट करता है, जिससे मेंटल क्लैरिटी होती है।

अगला लेख