Cannes में विक्टोरियन गाउन के साथ Alia Bhatt ने पहना 26 कैरेट डायमंड रॉयल नेकलेस, दिखा क्वीन लुक
Alia Bhatt ने कान्स में विक्टोरियन स्टाइल ड्रेस और 26 कैरेट डायमंड नेकलेस पहनकर बेहद रॉयल अंदाज दिखाया. स्लीक हेयरस्टाइल और ग्लोइंग मेकअप के साथ उनका क्वीन जैसा लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
कान्स में विक्टोरियन ड्रेस के साथ आलिया का 26 कैरेट डायमंड नेकलेस वायरल
आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार फैशन सेंस से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया. विक्टोरियन स्टाइल ड्रेस के साथ उन्होंने 26 कैरेट का बेहद खूबसूरत डायमंड नेकलेस पहना, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे दिया. आलिया का यह अंदाज इतना एलिगेंट और क्लासी था कि हर किसी की नजर बस उन्हीं पर टिक गई.
ऑफ-शोल्डर ड्रेस, स्लीक हेयरस्टाइल और दमकते डायमंड नेकलेस के साथ आलिया किसी हॉलीवुड क्वीन से कम नहीं लग रही थीं. उनका कॉन्फिडेंस, सॉफ्ट मेकअप और ग्रेसफुल पोज पूरे लुक को और भी खास बना रहे थे. कान्स में आलिया का यह रॉयल अवतार फैशन लवर्स के बीच चर्चा में बना हुआ है.
आलिया ने पहना विक्टोरियन स्टाइल गाउन
instagram-@aliaabhatt
इस खास मौके पर आलिया ने डिजाइनर Tarun Tahiliani का कस्टम डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था. यह ड्रेस विक्टोरियन स्टाइल से इंस्पायर्ड थी, जिसमें कॉर्सेट डिजाइन के साथ इंडियन चिंट्ज फैब्रिक का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया था. ऑफ-शोल्डर ड्रेस में गहरे लाल, गोल्डन और ब्राउन रंगों का शानदार मेल देखने को मिला. ड्रेस का लंबा ट्रेल और बारीक कढ़ाई इसे और भी रॉयल बना रही थी. आलिया का यह लुक ट्रेडिशनल और वेस्टर्न फैशन का शानदार मिश्रण लगा.
26.43 कैरेट के नेकलेस ने बढ़ाई खूबसूरती
आलिया ने अपने लुक को खास बनाने के लिए बेहद यूनिक ज्वेलरी पहनी थी. उन्होंने Sunita Shekhawat का आर्ट डेको बो नेकलेस पहना, जिसमें करीब 26.43 कैरेट का शानदार डिजाइन देखने को मिला. नेकलेस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स भी उनके लुक को और आकर्षक बना रहे थे. इसके अलावा उन्होंने Amrapali Jewels और A Jewels by Anmol के खूबसूरत ब्रोच भी कैरी किए थे, जिन्होंने आउटफिट में रॉयल टच जोड़ दिया.
सिंपल मेकअप में दिखीं बेहद ग्लैमरस
instagram-@aliaabhatt
आलिया का मेकअप बहुत ज्यादा हैवी नहीं था, लेकिन फिर भी उनका चेहरा बेहद ग्लोइंग नजर आ रहा था. उन्होंने न्यूड टोन मेकअप के साथ शार्प कंटूर, हल्की स्मोकी आईज और सॉफ्ट लिप शेड चुना था. यह मेकअप उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह मैच कर रहा था. उनकी स्किन का नैचुरल ग्लो और कॉन्फिडेंस पूरे लुक को और खास बना रहा था.
हेयरस्टाइल ने दिया क्लासी फिनिश
आलिया ने अपने बालों को स्लीक बन हेयरस्टाइल में स्टाइल किया था. यह हेयरस्टाइल उनके नेकलेस और ऑफ-शोल्डर ड्रेस को उभारने का काम कर रहा था. सिंपल लेकिन एलिगेंट हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को एक परफेक्ट फिनिश दी. कान्स में आलिया भट्ट का यह अंदाज फैशन लवर्स को काफी पसंद आ रहा है.




