रिटायर्ड मेजर जनरल G. D. Bakshi ने Iran-Israel और अमेरिका के बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर ईरान को पूरी तरह घेरने की कोशिश हुई तो हालात बेहद खतरनाक हो सकते हैं. उन्होंने इतिहास का उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे तेल ब्लॉकेड के बाद जापान ने Pearl Harbor हमला किया था, वैसे ही “ट्रैप्ड स्टेट सिंड्रोम” में फंसा कोई भी देश बड़ा कदम उठा सकता है. GD बख्शी के मुताबिक इस जंग का सबसे बड़ा असर दुनिया की अर्थव्यवस्था, तेल सप्लाई और South Asia पर पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि लगातार युद्ध और तनाव से ग्लोबल इकॉनमी कमजोर हो रही है और अगर हालात नहीं संभले तो पूरी दुनिया को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.