Begin typing your search...

केमिस्ट्री का लेक्चरर निकला NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, P.V कुलकर्णी कौन? अब तक कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी- Updates

NEET पेपर लीक मामले में हर दिन कोई न कोई गिरफ्तारी सामने आ रही है वहीं 15 मई शुक्रवार को अब तक के सबसे बड़े मास्टरमाइंड को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है तो कि मुंबई के पुणे जिले लातुर का रहने वाला है तो वहीं उसको लेकर कहा जा रहा है कि वह केमिस्ट्री का लेक्चरर है.

केमिस्ट्री का लेक्चरर निकला NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, P.V कुलकर्णी कौन? अब तक कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी- Updates
X
( Image Source:  @Iam_Rohit_G-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 15 May 2026 7:51 PM IST

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पुणे के केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी को इस पूरे रैकेट का 'किंगपिन' बताते हुए गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों का दावा है कि कुलकर्णी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रक्रिया तक सीधी पहुंच थी और इसी का फायदा उठाकर उसने छात्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाए. वहीं आपको बता दे कि NEET पेपर लीक मामले में अब तक 8 गिरफ्तारी हुई है जिसमें सबसे बड़ी गिरफ्तारी ये मानी जा रही है.

सीबीआई के मुताबिक, कुलकर्णी ने पुणे स्थित अपने घर पर 'स्पेशल कोचिंग क्लास' चलाई, जहां छात्रों को परीक्षा से पहले वही सवाल और जवाब डिक्टेट किए गए, जो बाद में NEET-UG 2026 के असली पेपर में पूछे गए. इस खुलासे के बाद पूरे देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं.

कौन है पी.वी. कुलकर्णी?

पी.वी. कुलकर्णी मूल रूप से महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है, लेकिन वह पुणे में केमिस्ट्री लेक्चरर के तौर पर काम कर रहा था. सीबीआई जांच में सामने आया कि वह NTA की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था, जिसके कारण उसे प्रश्नपत्रों तक पहुंच मिली. जांच एजेंसियों के अनुसार, कुलकर्णी लंबे समय से मेडिकल एंट्रेंस कोचिंग नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और छात्रों के बीच उसकी पकड़ मजबूत थी. इसी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए उसने कथित तौर पर छात्रों को “गुप्त क्लास” के जरिए पेपर के सवाल उपलब्ध कराए.

पुणे में कैसे चल रही थीं ‘सीक्रेट कोचिंग क्लास’?

CBI के अनुसार अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह में कुलकर्णी ने आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से छात्रों को इकट्ठा किया. इसके बाद पुणे स्थित अपने घर पर विशेष कोचिंग क्लास आयोजित की गई. इन क्लास में कुलकर्णी ने कथित तौर पर प्रश्न, उनके विकल्प और सही उत्तर छात्रों को डिक्टेट किए. छात्रों ने उन सवालों को अपनी नोटबुक में हाथ से लिखा. बाद में जब NEET-UG 2026 का असली पेपर सामने आया तो वे सवाल हूबहू मैच कर गए.

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुईं?

CBI ने इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारियां जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से की गई हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. 2 अन्य आरोपियों को पुणे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं. फोरेंसिक और टेक्निकल जांच लगातार जारी है.

CBI जांच में किन-किन एंगल पर फोकस किया जा रहा है?

सीबीआई अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल बिचौलियों, कोचिंग लिंक और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है. एजेंसी का मानना है कि छात्रों से लाखों रुपये लेकर उन्हें इन “स्पेशल क्लास” में शामिल कराया गया

अगला लेख