Begin typing your search...

कब आओगी मिलने, तुम्हारे लिए दोनों पेपर कर लिए आउट; कथित लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की क्लिप VIRAL- सुनिए

इन दिनों देशभर में नीट पेपर लीक का मामला गरमाया हुआ है इसी बीच एक कथित लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का एक छात्रा के साथ ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है जिसमें 2 मिनट 7 सेकेंड के क्लिप में ये प्रोफेसर उस लड़की को कई बार मिलने के कहता है और पेपर लीक का झांसा देता है.

कब आओगी मिलने, तुम्हारे लिए दोनों पेपर कर लिए आउट; कथित लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की क्लिप VIRAL- सुनिए
X
( Image Source:  @hindipatrakar-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 15 May 2026 10:04 PM IST

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा जो कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ यूनिवर्सिटी से जुड़ा बताया जा रहा है ऑडियो क्लिप में दावा किया जा रहा है कि एक प्रोफेसर एक परीक्षा पेपर लीक कर छात्रा को बुलाने और आपत्तिजनक बातचीत कर रहा है और ये क्लिप में सुना जा रहा है. 2 मिनट 7 सेकेंड के वीडियो में सुना जा रहा है कि वह छात्रा को पेपर आउट की बात करता है और बार-बार मिलने के लिए कहता है कि कब आओगी मिलने. हालांकि छात्रा बार-बार ये कहती है कि सर मैंने पढ़ तो लिया है पूरा.

जैसा कि इन दिनों आपको मालूम हो कि NEET पेपर लीक का मामला सुर्खियों में चल रहा है उसी बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कथित लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर एक लड़की को मिलने के लिए बुलाता है और उसे पेपर का झाँसा देता है. फिलहाल यह वीडियो सोशल पर खूब वायरल है लेकिन इसकी पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है.

वायरल ऑडियो क्लिप में कथित लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर और लड़की की बातचीत

प्रोफेसर- बच्चा मामा ठीक हैं न सब तो

लड़की- जी सर

प्रोफेसर- चलो अगर कुछ भी हेल्प चाहिए तो तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है और ज्यादा डॉक्टर जाने वाले हैं अगर आप कहोगी तो मैं आ जाऊंगा और किसी भी प्रकार की फाइनेंशियल सपोर्ट चाहिए तो बताना.

लड़की- न सर कोई दिक्कत नहीं है हो जाएगा काम

प्रोफेसर- तो नहीं बता दीजिएगा ऐसा कुछ होगा तो हो जाएगा काम, ठीक है मैम

लड़की- जी सर

प्रोफेसर- तो किस दिन मिलने आओगी? मैंने दोनों पेपर आउट कर लिए आपके

लड़की- सर मेरा न मुश्किल ही लग रहा है कि क्योंकि अभी तो घर पर भी देखना है

प्रोफेसर- अच्छा तो जब आपके पेपर होंगे कोर वाला और इलेक्ट्रिक वाला तो उससे पहले बता दीजिएगा मैंने दोनों पेपर आउट कर लिए तुम्हारे लिए

लड़की- सर मैंने वैसे तो पढ़ लिया है पूरा सलेवर्ष मेरा हो गया है

प्रोफेसर नहीं-नहीं आप आ जाओ मैं पेपर आउट कर दिया तुम्हारे लिए यार

लड़की- सर सिलेबस को पूरा हो गया है लेकिन दिक्कत है कि घर पर कोई नहीं तो निकालने में दिक्कत है इसलिए मैंने पूरा पढ़ लिया था पहले ही

प्रोफेसर तो मिलने नहीं आओगी

लड़की- सर वहीं मम्मी का थोड़ा दिक्कत है इस चक्कर में घर पर रुकना जरूरी है

प्रोफेसर- तो ये बताओ कब मिलने आ जाओगी एक बार?

लड़की- सर घर पर थोड़ा स्टेबल हो जाए

प्रोफेसर- तो एक सप्ताह मान लूं, एग्जाम से पहले आ जाओ दोनों पेपर आउट कर लिए हैं तुम्हारे लिए

लड़की - अच्छा सर मैं प्रयास करूंगी

प्रोफेसर- नहीं आना ही पड़ेगा

लड़की- OK सर

प्रोफेसर- ठीक है फिर सात दिन के अंदर आ जाओ

लड़की- OK सर

फोन कट होने के बाद लड़की कहती है मुझे नहीं चाहिए वो पेपर और लड़की इस ऑडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देती है.

अगला लेख