Begin typing your search...

24 जून तक ग्रह खराब! राशन और कैश रखने की सलाह, फरवरी 2027 तक भारत पर राहु-मंगल का संकट?

ज्योतिषाचार्य सुशील जी ने दावा किया है कि 24 जून 2026 तक ग्रहों की स्थिति बेहद खतरनाक है. फरवरी 2027 तक भारत पर आर्थिक संकट और अस्थिरता का असर पड़ सकता है.

24 जून तक ग्रह खराब! राशन और कैश रखने की सलाह, फरवरी 2027 तक भारत पर राहु-मंगल का संकट?
X
( Image Source:  Chait GPT )

इन दिनों देश पश्चिम एशिया में चल रहे जंग के संकट से गुजर रहा है जिसको लेकर 10 मई को पीएम मोदी ने देशवाशियों से अपील की थी. जिसमें तेल की बचत और सोना-चांदी न खरीदने की अपील की थी. जिसके बाद सोशल मीडिया में कई तरह की भविष्यवाणी के वीडियो वायरल हो रहे हैं तो वहीं एक साल में क्या होने वाला है इसको लेकर मशहूर ज्योतिषाचार्य सुशील जी ने दावा किया है कि साल 2026 भारत के लिए आर्थिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. उन्होंने ग्रहों की चाल और वैदिक ज्योतिष के आधार पर कहा कि 11 मई 2026 से शुरू हुआ ग्रहों का विशेष संयोग देश में आर्थिक दबाव, बाजार में अस्थिरता और बड़े संकट की स्थिति पैदा कर सकता है.

वीडियो में ज्योतिषाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपीलों का भी जिक्र किया, जिसमें पेट्रोल बचाने, अनावश्यक सोना खरीदने से बचने और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों को अपनाने की बात कही गई थी. उनका दावा है कि उन्होंने पहले ही ऐसी परिस्थितियों की भविष्यवाणी कर दी थी और आने वाले महीनों में देश को आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत होगी.

मंगल की चाल से भारत के लिए खतरे की घंटी!

ज्योतिषाचार्य सुशील जी के मुताबिक 11 मई 2026 को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश कर गया, जहां वह बेहद शक्तिशाली स्थिति में माना जाता है. हालांकि भारत की कुंडली में यह स्थिति शुभ नहीं मानी जा रही है. उनका कहना है कि इस ग्रह स्थिति के कारण देश में आर्थिक अस्थिरता, सरकारी दबाव और बड़े स्तर पर वित्तीय नुकसान की आशंका बन रही है. उन्होंने दावा किया कि 'देश में मंगल में राहु की दशा फरवरी 2027 तक रहेगी, तब तक आर्थिक रूप से भारत का बहुत नुकसान हो चुका होगा.'

पीएम मोदी की पेट्रोल और सोने को लेकर अपील क्यों चर्चा में है?

वीडियो में ज्योतिषाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल बचाने, अनावश्यक यात्रा कम करने और सोने की खरीदारी को लेकर दी गई सलाह को हल्के में नहीं लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये कदम संभावित आर्थिक दबाव और वैश्विक संकट की आशंका को देखते हुए महत्वपूर्ण हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि 'पीएम मोदी की अपील सोना न खरीदने और पेट्रोल बचाने को लेकर हल्के में न लें. ये भविष्यवाणी मैं पहले ही कर चुका हूं.'

कब तक भारत में जारी रहेगी मुश्किलें?

ज्योतिषीय गणनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की कुंडली में राहु-मंगल की स्थिति फरवरी 2027 तक चुनौतीपूर्ण बनी रहेगी. इस दौरान आर्थिक संकट, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, वैश्विक तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर भारत पर भी पड़ सकता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि देश में 'फाइनेंशियल इमरजेंसी जैसी स्थिति' बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि इस तरह के दावे पूरी तरह ज्योतिषीय विश्लेषण पर आधारित हैं.

ज्योतिषाचार्य ने 11 मई से 24 जून 2026 के बीच के समय को बेहद संवेदनशील बताया. उनके मुताबिक इस दौरान ग्रहों का संयोग कई स्तरों पर तनाव पैदा कर सकता है. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि इस अवधि में सतर्क रहें और जरूरत का सामान पहले से तैयार रखें. वीडियो में उन्होंने कहा कि जंग के समय राशन, अनाज और कैश जरूर रखें. निवेश सिर्फ सोने और खेती की जमीन पर ही करें.'

डिस्क्लेमर- यह खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक है, किसी दावों की पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है.

अगला लेख