Begin typing your search...

श्मशान घाट पर भतीजी को यूं दुलारते नजर आए अखिलेश यादव, दिल छू लेने वाला VIDEO VIRAL

X
Akhilesh Yadav Gives Chocolate To Niece At Prateek's Funeral | Touching moment Video Viral
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Published on: 15 May 2026 6:45 PM

लखनऊ के बैकुंठ धाम में प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के दौरान एक ऐसा भावुक पल कैमरे में कैद हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों की आंखें नम कर दीं. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अपनी भतीजी के पास बैठे नजर आए, जो पिता को खोने के बाद बेहद डरी और टूटी हुई दिखाई दे रही थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव ने बच्ची को चॉकलेट देकर उसे शांत कराने की कोशिश की, उसके सिर पर हाथ रखा और मुश्किल घड़ी में उसे संभालते नजर आए. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि उस पल में वह एक नेता नहीं, बल्कि अपनी भतीजी का सहारा बने 'बड़े पापा' दिखाई दिए.


अगला लेख