Begin typing your search...

Aishwarya Rai ने फ्लॉन्ट किया Bottega Veneta का बैग, जानें कितनी है कीमत, आखिर बैग के नाम Andiamo का मतलब क्या

ऐश्वर्या राय के एयरपोर्ट लुक काफी वायरल होते हैं. जहां पेरिस जाने से पहले एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस स्पॉट हुई. वहीं, लोगों ने उनके Bottega Veneta Andiamo बैग पर ध्यान दिया, जिसकी कीमत करीब 6.5 लाख रुपये है.

aishwarya rai bachchan
X
( Image Source:  x-@IyanAmjad )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 29 Sept 2026 1:40 PM IST

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का अंदाज एक बार फिर चर्चा में है. L'Oreal Paris के ‘Express Your Worth’ शो में एक्ट्रेस ने ऑल-ब्लैक लुक से खूब ध्यान खींचा. लेकिन पेरिस रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर उनका एक एक्सेसरी भी लोगों की नजरों में आ गया.

ऐश्वर्या के हाथ में नजर आया उनका लग्जरी हैंडबैग. एक्ट्रेस ने Bottega Veneta का Andiamo बैग कैरी किया था, जिसकी कीमत करीब 6.5 लाख रुपये बताई जा रही है. अब इस बैग की कीमत से भी ज्यादा दिलचस्प है इसका नाम. दरअसल Andiamo इटैलियन शब्द है, जिसका मतलब ‘चलो चलते हैं’ होता है. बैग को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे बिजी लाइफस्टाइल में आसानी से कैरी किया जा सके.

किस ब्रांड का है बैग?

यह बैग Bottega Veneta इटली का मशहूर लग्जरी फैशन हाउस है. यह ब्रांड खासतौर पर अपने बेहतरीन लेदरवर्क और Intrecciato weave के लिए जाना जाता है. इसके डिजाइन में बड़े-बड़े लोगो की जगह कारीगरी, क्वालिटी और सादगी पर ज्यादा जोर दिया जाता है.

कितनी है Large Andiamo Shoulder बैग की कीमत?

ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर Bottega Veneta का Large Andiamo Top Handle Bag लेकर पहुंचीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैग की कीमत करीब 6.5 लाख रुपये है. उन्होंने इसके लिए Fondant शेड चुना, जो देखने में बेहद सटल और क्लासी लगता है. ब्लैक आउटफिट के साथ बैग का डार्क टोन उनके पूरे एयरपोर्ट लुक को एक एलिगेंट फिनिश देता नजर आया.

क्या है इस बैग की खासियत?

Andiamo Bag को पहली नजर में देखें तो इसका डिजाइन बहुत ज्यादा चमकदार या भारी-भरकम नहीं लगता. यही इसकी खूबसूरती है. बैग की सबसे खास पहचान इसका गोल्ड-टोन मेटल नॉट डिटेल है, जो इसके सादे डिजाइन में लग्जरी का टच जोड़ता है. इसमें टॉप हैंडल दिया गया है, जिससे इसे हाथ में कैरी किया जा सकता है. इसका बड़ा साइज इसे स्टाइल के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी यूजफुल बनाता है.

क्या है Andiamo शब्द का मतलब?

‘Andiamo’ इटैलियन शब्द है, जिसका मतलब करीब-करीब ‘चलो चलते हैं’ होता है. बैग का नाम भी इसके चलते-फिरते, बिजी लाइफस्टाइल वाले डिजाइन से जुड़ा हुआ है. इसका पूरा लुक ऐसा है, जो बिना ज्यादा लोगो या दिखावे के भी महंगा और खास नजर आता है.

अगला लेख