Bigg Boss 20 में Salman Khan ने पहनी Rolex Daytona Sapphire घड़ी, 13 करोड़ है कीमत, जानें वॉच की खासियत
सलमान खान के बिग बॉस लुक में इस बार कपड़ों से ज्यादा उनकी कलाई पर टिकी नजरें, जहां करीब 13 करोड़ रुपये की Rolex Daytona ने सबका ध्यान खींच लिया. हीरे से सजी यह लग्जरी वॉच लिमिटेड एडिशन है.
बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार उनकी कलाई पर नजर आई एक बेहद महंगी घड़ी ने सबका ध्यान खींच लिया. सलमान ने Rolex Daytona 126599TRU पहनी, जिसकी कीमत करीब 13.41 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हीरों से सजी यह घड़ी देखने में बेहद शानदार है.
इस Rolex की सबसे खास बात इसका डिजाइन है, जिसमें 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड के साथ डायमंड और सफायर का इस्तेमाल किया गया है. इस घड़ी की 20 से भी कम यूनिट्स बनी हैं और डिलीवर हुई हैं. इसविए यह रेयर मॉडर्न डेटोना कलेक्शन है.
कौन सी घड़ी पहने नजर आए सलमान?
x-@WakashKhan10
x-@WakashKhan10
सलमान खान ने Rolex Daytona 126599TRU घड़ी पहनी है. यह Rolex की बेहद खास जेम-सेट घड़ियों में शामिल है. इसका केस 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना है, जिस पर जगह-जगह चमकते डायमंड लगाए गए हैं. 40mm का केस इसे क्लासिक Daytona लुक देता है, जबकि हीरों की सजावट इसे आम घड़ियों से बिल्कुल अलग बनाती है.
कैसी दिखती है वॉच?
x-@ibeingvigour_
x-@ibeingvigour_
घड़ी में ब्लैक लैकर डायल दिया गया है, जो इसके पूरे डिजाइन को काफी बोल्ड बनाता है. वहीं सिल्वर रंग के सबडायल काले बैकग्राउंड पर अलग से नजर आते हैं. इससे घड़ी देखने में स्टाइलिश होने के साथ समय पढ़ने में भी आसान रहती है.
क्या है घड़ी की खासियत
घड़ी में Rolex का Caliber 4131 मूवमेंट मिलता है. इसमें क्रोनोग्राफ फीचर, कॉलम व्हील और वर्टिकल क्लच जैसी तकनीक दी गई है. इसकी पावर रिजर्व करीब 72 घंटे बताई जाती है. यानी सलमान की यह घड़ी लग्जरी के साथ हाई-एंड वॉचमेकिंग का भी शानदार उदाहरण है.
कितनी है Rolex Daytona 126599TRU की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Rolex Daytona 126599TRU की मार्केट कीमत करीब 13.41 करोड़ रुपये यानी लगभग 1.4 मिलियन डॉलर बताई जाती है. हालांकि, इसकी कीमत बाजार और उपलब्धता के हिसाब से बदल सकती है.




