सिर्फ 4 चीजों से बनेगा कमाल का फेस पैक, एक्ट्रेस Isha Koppikar ने शेयर किया स्किन केयर सीक्रेट
हाल ही में एक्ट्रेस Isha Koppikar ने एक आसान DIY फेस पैक के बारे में बताया, जिसे सिर्फ 4 चीजों की मदद से घर पर ही तैयार किया जा सकता है.
आजकल हर कोई साफ और चमकदार त्वचा चाहता है, लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठते. ऐसे में कई लोग नेचुरल और घरेलू नुस्खों की ओर रुख कर रहे हैं. खास बात यह है कि कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी स्किन केयर के लिए घर की नॉर्मल चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ईशा कोपिकर ने एक आसान DIY फेस पैक के बारे में बताया, जो स्किन को साफ करने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है. इस फेस पैक की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए घर में आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल किया जाता है.
कैसे बनाएं यह DIY फेस पैक
इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको केवल चार चीजों की जरूरत होगी-
- कॉफी पाउडर
- कॉर्न फ्लावर
- शहद
- बेकिंग सोडा
सबसे पहले एक छोटी कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच कॉर्न फ्लावर लें. अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. इसके बाद इसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा डालें.
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला न हो, ताकि इसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके.
फेस पैक का कैसे इस्तेमाल करें?
- फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ कर लें, ताकि धूल और ऑयल हट जाए.
- अब तैयार किए गए पेस्ट को उंगलियों या ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर हल्के-हल्के लगाएं.
- इसे करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें.
- चेहरा धोने के बाद आप हल्का मॉइस्चराइजर भी लगा सकते हैं, जिससे स्किन हाइड्रेट बनी रहे.
इस फेस पैक के फायदे
- इस DIY फेस पैक में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं.
- कॉफी पाउडर स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है और डेड स्किन हटाने में सहायक होता है.
- कॉर्न फ्लावर त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है.
- शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को नमी देता है और उसे हेल्दी बनाता है.
- बेकिंग सोडा स्किन को डीप क्लीन करने में मदद कर सकता है.
अगर इस फेस पैक का इस्तेमाल समय-समय पर किया जाए, तो यह त्वचा को साफ, फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है. हालांकि, संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए.




