Begin typing your search...

West Bengal Voting: 11 बजे तक ही हो गई 41% वोटिंग, क्या ‘साइलेंट वेव’ ने पहले चरण में ही तय कर दिए नतीजे?

बंगाल चुनाव 2026 में 11 बजे तक 41% वोटिंग तेज ट्रेंड का संकेत है. क्या इससे नतीजे तय होंगे या यह सिर्फ शुरुआत है? जानिए पूरा चुनावी विश्लेषण.

Bengal Election 2026 voting turnout
X
( Image Source:  ANI )

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में ही माहौल बदलने के संकेत मिलने लगे हैं. ऐसा इसलिए कि 152 सीटों पर सुबह 11 बजे तक करीब 41.11% मतदान दर्ज किया गया. शुरुआती आंकड़ा भले ही सिर्फ आधे दिन से भी कम का हो, लेकिन इसका राजनीतिक मतलब काफी गहरा हो सकता है. चुनावी ट्रेंड्स को देखें तो इतनी तेज वोटिंग यह संकेत देती है कि इस बार मतदाताओं में खासा उत्साह है और अक्सर हाई टर्नआउट का सीधा असर नतीजों पर पड़ता है. फिर बंगाल में वोटिंग सिर्फ पॉलिटिकल ड्यूटी नहीं बल्कि इमोशनल एक्ट भी माना जाता हैं. ऐसे में ज्यादा वोटिंग सामान्य नहीं माना जा सकता.

जहां हुआ भारी मतदान, वहां लहराया BJP का परचम

चौंकाने वाली बात यह भी है एक तरफ मतदान हो रहा है तो दूसरी तरफ नादिया जिले में दूसरे चरण के प्रचार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "असम, केरलम और पुडुचेरी में भी मतदान संपन्न हुआ है वहां पर भी रिकॉर्ड मतदान हुआ है पहले भी हमने देखा है कि देश में जहां-जहां भारी मतदान हुआ है वहां बीजेपी को प्रचंड विजय मिली है."

ऐसे में, सबसे पहले समझना जरूरी है कि सुबह 11 बजे तक 41% वोटिंग “नॉर्मल” नहीं बल्कि काफी तेज शुरुआत मानी जाती है. पांच साल पहले संपन्न विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो 2021 West Bengal Legislative Assembly election के आखिरी चरण में 11 बजे तक लगभग 37.8% मतदान हुआ था. यानी इस बार शुरुआती रफ्तार ज्यादा है. वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के फेज 6 यानी आखिरी चरण में 11 बजे तक कुल मतदान करीब 25–26% ही था, जिससे साफ है कि विधानसभा चुनाव में मतदाता ज्यादा सक्रिय रहते हैं.

सवाल - क्या पहले चरण की वोटिंग से ही चुनाव तय हो जाता है?

इसका सीधा जवाब नहीं है, लेकिन संकेत जरूर मिलते हैं. बंगाल जैसे राज्य में चुनाव कई चरणों में होते हैं और हर क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण अलग होता है. पहले चरण की 152 सीटें जरूर अहम हैं, लेकिन कुल 294 सीटों का आधे से कुछ ज्यादा है. इसलिए, यह कहना कि चुनाव का फैसला यहीं हो जाएगा, जल्दबाजी होगी. हालांकि, यह जरूर तय होता है कि किस पार्टी के पक्ष में “मोमेंटम” बन रहा है.

एंटी इंकम्बेंसी या वोट का ध्रुवीकरण!

बंगाल चुनाव का इतिहास देखें तो 2021 के चुनाव में कुल मतदान करीब 82% से ज्यादा रहा था, जो देश में सबसे ज्यादा में मतदान प्रतिशत में गिना गया. हाई वोटिंग आमतौर पर दो तरह के संकेत देती हैं. या तो एंटी-इंकम्बेंसी (सरकार के खिलाफ गुस्सा) ज्यादा है या फिर मजबूत ध्रुवीकरण (polarization) हो रहा है. 2026 में 11 बजे तक 41% वोटिंग इस बात का संकेत है कि मतदाता इस बार भी बहुत सक्रिय हैं. खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में सुबह-सुबह वोटिंग ज्यादा होती है, जो बाद में कुल प्रतिशत को ऊपर ले जाती है.

बंगाल में वोटिंग सिर्फ ड्यूटी नहीं, इमोशनल एक्ट भी

एक और दिलचस्प फैक्टर यह है कि बंगाल में वोटिंग सिर्फ “ड्यूटी” नहीं बल्कि “इमोशनल और राजनीतिक एक्ट” माना जाता है. यही वजह है कि यहां अक्सर 80% से ज्यादा मतदान देखने को मिलता है. अगर शुरुआती रफ्तार ऐसी ही रही, तो इस बार भी कुल वोटिंग 90 प्रतिशत तक जा सकती है.

इस बार मुकाबले में हाई-स्टेक्स

41% वोटिंग महाई इंटरेस्ट और एक्टिव वोटर यह किसी एक पार्टी की जीत तय नहीं करता, लेकिन यह जरूर बताता है कि मुकाबला कड़ा और हाई-स्टेक्स है. बंगाल चुनाव का असली खेल आखिरी चरण और कुल वोटिंग प्रतिशत से तय होता है. पहले चरण की तेजी सिर्फ “ट्रेलर” है. पूरी फिल्म अभी बाकी है.

विधानसभा चुनाव 2026ममता बनर्जी
अगला लेख