Begin typing your search...

NTA की एक्सपर्ट महिला टीचर मनीषा गुरुनाथ कौन? अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी, राहुल ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा- Updates

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में NTA की एक्सपर्ट प्रोफेसर मनीषा गुरुनाथ मंडहरे गिरफ्तार हुई हैं. CBI अब तक 9 आरोपियों को पकड़ चुकी है, जबकि राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है.

NTA की एक्सपर्ट महिला टीचर मनीषा गुरुनाथ कौन? अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी, राहुल ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा- Updates
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Updated on: 16 May 2026 7:00 PM IST

देश में जब से NEET परीक्षा लीक मामला उठा है उस दिन से कोई न कोई गिरफ्तार हर दिन सामने आ रही है तो वहीं इस खुलासे उतना ही हैरान कर देने वाले पर्दे खुल रही है जिसमें देखा जा सकता है सालों से छात्र परीक्षा की के लिए दिन रात एक करते हैं लेकिन सिस्टम के अंदर बैठे लोग किस तरह से कुछ पैसों के पेपर लीक कर रहे हैं इस मामले में CBI ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं अभी जांच का दौर जारी है.

बीते दिन जैसा आपको मालूम हो कि केमिस्ट्री के लेक्चरर पी. वी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया गया था वहीं आज महाराष्ट्र के पुणे की बॉटनी प्रोफेसर मनिषा मंडहरे गुरुनाथ को गिरफ्तार किया गया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का दावा है कि मनिषा मंडहरे गुरुनाथ सिर्फ एक टीचर नहीं, बल्कि उस नेटवर्क की अहम कड़ी थीं, जिसने परीक्षा से पहले चुनिंदा छात्रों तक बायोलॉजी के सवाल पहुंचाए. तो आइए जानते हैं इस मामले अब तक क्या हुआ और एक नजर मनिषा गुरुनाथ की प्रोफाइल पर भी मारते हैं....

सीबीआई के अनुसार, मनिषा मंडहरे ने अपने घर पर 'सीक्रेट कोचिंग सेशन' चलाए, जहां छात्रों को वही सवाल लिखवाए गए, जो बाद में 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में आए. इस पूरे मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसियां मान रही हैं कि यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये का संगठित एग्जाम रैकेट हो सकता है.

मनिषा गुरुनाथ मंडहरे के बारे में?

मनिषा गुरुनाथ मंडहरे महाराष्ट्र के पुणे के मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में बॉटनी की वरिष्ठ प्रोफेसर हैं. सूत्रों के मुताबिक, वह पिछले 5-6 वर्षों से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के लिए NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़ी हुई थीं. सीबीआई के मुताबिक, मनीषा को एनटीए ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में बतौर एक्सपर्ट नियुक्त किया था और बॉटनी व जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक उनकी पूरी पहुंच थी, यानी उन्हें परीक्षा के गोपनीय प्रश्नपत्रों तक सीधी पहुंच थी. इस क्लास में उन्होंने छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल समझाए, उन्हें नोटबुक में लिखवाया और किताबों में मार्क करवाया.

क्या है आरोप?

क्या छात्रों को पहले ही बता दिए गए थे सवाल? CBI के मुताबिक, अप्रैल 2026 में मनिषा मंडहरे ने पुणे स्थित अपने घर पर कुछ चुनिंदा छात्रों के लिए विशेष कोचिंग क्लासेस चलाईं. इन क्लासेस में उन्होंने बॉटनी और जूलॉजी के सवाल समझाए और छात्रों से उन्हें नोटबुक व किताबों में नोट करवाया. जांच एजेंसी का दावा है कि इन सवालों में से कई सवाल बाद में असली NEET-UG परीक्षा में पूछे गए. CBI ने कहा कि 'इन क्लासेस के दौरान उसने बॉटनी और जूलॉजी विषय के कई सवाल समझाए और उजागर किए. साथ ही छात्रों से उन सवालों को अपनी नोटबुक में लिखवाया और टेक्स्ट बुक्स में मार्क करवाया.'

CBI के अनुसार, मनिषा मंडहरे को छात्रों तक पहुंचाने और उम्मीदवार जुटाने में मनिषा वाघमारे नाम की महिला मदद कर रही थी, जिसे 14 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है. एजेंसी का कहना है कि वाघमारे NEET अभ्यर्थियों को जोड़ती थी और फिर उन्हें 'स्पेशल क्लासेस' के लिए भेजा जाता था.

बीते दिन CBI के मुताबिक कुलकर्णी NEET पेपर सेटिंग पैनल का हिस्सा थे. उन्होंने केमिस्ट्री सवाल लीक किए. पुणे में गुप्त कोचिंग क्लासेस लीं. लाखों रुपये वसूले. उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया.

नीट पेपर लीक मामले में अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ?

1. कब हुई थी परीक्षा? NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी.

2. पेपर लीक का खुलासा कैसे हुआ? कई राज्यों में एक जैसे सवाल और संदिग्ध कोचिंग इनपुट सामने आए. बाद में जांच में पुणे से नेटवर्क ऑपरेट होने के संकेत मिले.

3. अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुईं? CBI अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

इनमें शामिल हैं-

  • मनिषा गुरुनाथ मंडहरे
  • प्रह्लाद विट्ठल कुलकर्णी
  • मनिषा वाघमारे
  • धनंजय निवृत्ति लोखंडे
  • शुभम खैरनार
  • ओंकार शिंगोटे
  • और अन्य आरोपी

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है. फिर भी मोदी जी एक शब्द तक नहीं बोल रहे हैं. धर्मेंद्र प्रधान जी को तुरंत हटाइए या फिर इसकी जिम्मेदारी खुद लीजिए.' उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 'मोदी जी, धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी बर्खास्त कीजिए.'

अगला लेख