आस्था के नाम पर अश्लील डांस का Video Viral, कहां का है? ध्रुव राठी ने वीडियो शेयर कर RSS पर उठाए सवाल
कांवड़ यात्रा और सावन जुलूस से जोड़कर महिलाओं के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. ध्रुव राठी ने भी वीडियो शेयर कर RSS और बजरंग दल पर सवाल उठाए हैं.
सोशल मीडिया पर दो महिलाओं के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को कांवड़ यात्रा और सावन जुलूस से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. भगवा झंडे और आसपास नजर आ रही भीड़ के आधार पर कुछ यूजर्स इसे धार्मिक आयोजन का वीडियो बता रहे हैं और इसी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद भी शुरू हो गया है.
वायरल वीडियो को लेकर कुछ यूजर्स हिंदू धर्म, कांवड़ यात्रा, बीजेपी और RSS पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, वीडियो की सटीक जगह, तारीख और संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. Grok ने इसे अगस्त 2026 का संभावित वीडियो बताते हुए कांवड़ यात्रा/सावन जुलूस से जुड़ा होने का अनुमान लगाया है, लेकिन उपलब्ध जानकारी से इसकी लोकेशन की पुष्टि नहीं होती. इसलिए इसे सीधे कांवड़ यात्रा का वीडियो या हिंदू धर्म से जुड़ा मामला बताना फिलहाल सही नहीं होगा.
वायरल वीडियो को लेकर क्या बोले यूजर्स?
@NoName_NoCaste_ नाम के एक यूजर ने लिखा कि अब तुम्हारी भावनाएँ आहत नहीं हुईं? कांवड़ की आड़ में इस तरह का अश्लील डांस हो रहा है, और ‘संस्कृति के ठेकेदार’ चुप्पी साधे बैठे हैं. लेकिन अगर यही जगह किसी मुसलमान ने नमाज़ पढ़ ली होती, तो यही लोग छाती पीटते हुए ‘धर्म खतरे में है’ का नारा लगाने पहुँच जाते. धर्म और संस्कृति की चिंता है, या सिर्फ़ मुसलमानों के खिलाफ़ दिखावा करना है?
@Deshmukh_0 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, क्या तुम्हे अब भी लगता है की ही दु खतरे में हैं? छोटे छोटे बच्चियों माताओं बहनो के सामने ऐसा नंगा नाच करवाया जा रहा है और तुम्हे लगता है की वो खतरे में है? जरा सोच कर बताओ की खतरे में रहना वाला ऐसे खुल के जश्न मनाता है? खतरे में रहने वाला क्या ऐसे लड़कियों को नग्न करके नचवाता है ?चलो एकबार के लोये मान लेते हैं की ही दु ख़तरे में है तो खतरा किससे है?
ध्रुव राठी ने वीडियो शेयर कर लिखा कि, आरएसएस, बजरंग दल, संघ परिवार कहां हैं? हिंदू धर्म के इस अपमान पर वे पूरी तरह चुप हैं। क्या उन्हें इसके विरोध में प्रदर्शन करने के लिए चंदा नहीं मिला? इसी के साथ सोशल मीडिया पर हर कोई वीडियो शेयर कर रहा है तो वहीं सनातन धर्म को लपेटे में लेते हुए भाजपा पर हमला किया जा रहा है इसी के साथ सोशल में वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.




