Begin typing your search...

मेरा फेयर एंड लवली बबुआ, TMC के निशाने पर आए IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा, महुआ मोइत्रा समेत कई नेताओं ने ऐसे घेरा

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो वायरल होने पर सियासत गरमा गई है. टीएमसी, महुआ मोइत्रा और अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जानें पूरा मामला.

मेरा फेयर एंड लवली बबुआ, TMC के निशाने पर आए IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा, महुआ मोइत्रा समेत कई नेताओं ने ऐसे घेरा
X
( Image Source:  X-@ANI )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी6 Mins Read

Updated on: 28 April 2026 12:39 PM IST

IPS Ajay Pal Sharma: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान कल होना है, लेकिन उससे पहले एक आईपीएस अधिकारी को लेकर सियासत तेज हो गई है. अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह टीएमसी नेता जहांगीर खान से जुड़े लोगों को सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद टीएमसी समेत कई नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया है.

दरअसल, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर पहचान रखने वाले अजय पाल शर्मा की तैनाती पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले ऑब्जर्वर के रूप में की गई थी.

वायरल वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, जहांगीर के परिवार वाले यहां खड़े हैं, उसे साफ बता दो कि उसके लोगों द्वारा धमकाने की शिकायतें मिल रही हैं. इस पर सख्त कार्रवाई होगी, बाद में पछताना मत.

महुआ मोइत्रा ने आईपीएस अजय पाल शर्मा पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस मामले पर कई ट्वीट किए. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, “और हाँ, अजय पाल शर्मा, उम्मीद है कि आपकी पुलिसिंग स्किल्स आपकी डांसिंग स्किल्स से बेहतर होंगी… बस यूँ ही कह रहा हूँ… heheh.". हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है.

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “Fair & lovely Babua अजय पाल- आपको फैंटाकॉप स्टाइल में मस्ती करते देखकर अच्छा लगा. एकदम ठंडा ठंडा कूल रहो. बंगाल हमेशा तृणमूल का है.

मोइत्रा यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे लिखा, “Mera Fair & Lovely babua अजय पाल शर्मा- हम तो वो लोग हैं जो कायदे से आपके छोटा फैंटा और बड़ा फैंटा का भी इलाज कर लेते हैं. हीरोगिरी थोड़ा संभाल कर कीजिएगा."

टीएमसी ने क्या कहा?

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर कड़ा बयान जारी किया. पार्टी ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने साउथ 24 परगना में पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है. पार्टी ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है और उन पर भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में जांच की सिफारिश की गई थी.

टीएमसी ने अपने बयान में कहा कि जनवरी 2020 में रामपुर में एसपी रहते हुए एक आंतरिक रिपोर्ट के बाद उन्हें हटाया गया था और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, उन्नाव भेजा गया. पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, साजिश और सबूत मिटाने जैसे मामलों में एफआईआर दर्ज हुई थी.

क्या अखिलेश यादव ने भी अजय पाल को घेरा?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ऑब्जर्वर के नाम पर रामपुर और संभल में टेस्ट किए हुए अपने एजेंट भेजे हैं, लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं. दीदी हैं, दीदी रहेंगी.” उन्होंने आगे कहा कि समय आने पर ऐसे लोगों की जांच होगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को न भागने दिया जाएगा और न ही छिपने दिया जाएगा.

INC नेशनल स्पोक्सपर्सन अतुल लोधी ने क्या कहा?

अतुल लोधी, नेशनल स्पोक्सपर्सन, जनरल सेक्रेटरी और चीफ स्पोक्सपर्सन, INC Maharashtra ने दो वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भाई साहब, IPS अजय पाल शर्मा कितने होनहार हैं. जिन पर महिलाओं के सम्मान की रक्षा की जिम्मेदारी है, वही महिलाओं के साथ रंगबाजी करते नजर आ रहे हैं. योगी जी के ये बेहद करीबी IPS हैं.”

कौन हैं अजय पाल शर्मा?

अजय पाल शर्मा 2011 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं. उन्होंने पहले बीडीएस (डेंटिस्ट) की पढ़ाई की, लेकिन बाद में सिविल सेवा में आकर पुलिस सेवा को चुना. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 100 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं और अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. शामली, नोएडा, रामपुर और जौनपुर में तैनाती के दौरान वे काफी चर्चित रहे. फिलहाल वे प्रयागराज में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात हैं.

क्यों कहा जाता है सिंघम?

उनकी फिटनेस, सख्त रवैये और जीरो टॉलरेंस नीति के चलते उन्हें ‘सिंघम’ के नाम से भी जाना जाता है. अब पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच उनकी तैनाती और वायरल वीडियो ने सियासी माहौल को और ज्यादा गरमा दिया है.

विधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख