Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरने वालों की तादाद 1300 पहुंची

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. मंगलवार 10 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar:  अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरने वालों की तादाद 1300 पहुंची
X
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 10 March 2026 8:50 AM IST


Live Updates

  • 10 March 2026 8:50 AM

    मुरादाबाद में हनुमान वाटिका का निर्माण

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद नगर निगम ने राम और हनुमान वाटिका का निर्माण कराया है. इस वाटिका में भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान की कहानियों को पत्थरों पर उकेरा गया है.

  • 10 March 2026 8:47 AM

    चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का टीएमसी के जरिए विरोध

    नॉर्थ 24 परगना में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के दौरे से पहले TMC कार्यकर्ता काले झंडे लेकर दक्षिणेश्वर काली मंदिर के गेट के सामने इकट्ठा हो गए हैं.

  • 10 March 2026 8:09 AM

    AAP MP संजय सिंह ने क्यो दिया सस्पेंशन ऑफ बिज़नेस नोटिस?

    AAP MP संजय सिंह ने रूल 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ़ बिज़नेस नोटिस दिया है और वेस्ट एशियन लड़ाई का भारत की एनर्जी सिक्योरिटी, इकॉनमी, ट्रेड, घरेलू फ्यूल की कीमतों और इंडियन डायस्पोरा पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की मांग की है.

  • 10 March 2026 7:49 AM

    आग पर काबू पाने के लिए IAF की बड़ी कार्रवाई, हेलीकॉप्टर से डाला गया 66 हजार लीटर पानी

    भारतीय वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश में लगी एक बड़ी जंगल की आग बुझाने के लिए तेजी से कार्रवाई की. पासीघाट के मेबो और सिगार इलाके में आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना ने Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर तैनात किया गया था. हेलीकॉप्टर ने कई बार उड़ान भरकर कुल 66,000 लीटर पानी डाला, जिससे आग को नियंत्रित करने और आसपास के गांवों को सुरक्षित रखने में मदद मिली.

  • 10 March 2026 7:46 AM

    ईरान में 1300 लोगों की मौत

    ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमलों में मरने वालों की तादाद 1300 पहुंच गई है. जंग की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जिसमें एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर और कई नेताओं को मार गिराया गया था.

IndiaIndia Newsईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख