Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता को किया खारिज, कहा- पहले लेबनान में हो युद्धविराम

Iran Israel US Ceasefire: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता को किया खारिज, कहा- पहले लेबनान में हो युद्धविराम
X
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 10 April 2026 9:41 AM IST


Live Updates

  • 10 April 2026 9:41 AM

    हिज़्बुल्लाह ने फिर किया इजरायल पर हमला

    लेबनान से रॉकेट हमले के बाद शुक्रवार की सुबह तेल अवीव और अशदोद समेत पूरे इजरायल में हवाई हमले के सायरन बजने लगे. हिज़्बुल्लाह ने रॉकेट और ड्रोन के कई हमले किए, जबकि इज़रायल ने कहा कि कम से कम एक हमले को नाकाम कर दिया गया. इस घटना ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर बढ़ते दबाव को उजागर किया है और लगातार हो रही झड़पों से बातचीत के पटरी से उतरने का खतरा मंडरा रहा है. कूटनीति अभी भी आगे बढ़ रही है, वाशिंगटन में इज़रायल-लेबनान के बीच बातचीत होने की उम्मीद है और व्यापक वार्ता की मेजबानी पाकिस्तान करेगा.

  • 10 April 2026 8:53 AM

    वाशिंगटन में हो सकती है इजराइल-लेबनान वार्ता

    समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक इजराइल-लेबनान वार्ता अगले सप्ताह वाशिंगटन में हो सकती है. हालांकि, हिजबुल्लाह ने प्रत्यक्ष वार्ता के किसी भी प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है.

  • 10 April 2026 8:22 AM

    ईरान ने शांति वार्ता से किया मना

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 8 अप्रैल को 2 हफ्तों के सीजफायर का एलान कर दिया था. हालांकि सीजफायर के बाद भी इजरायल ने लेबनान में हमले जारी रखे. जिसको लेकर अब ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता करने से मना कर दिया है. फ़ार्स न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने लेबनान में युद्धविराम होने तक अमेरिका के साथ शांति वार्ता को खारिज कर दिया है. इससे पहले, कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ युद्धविराम वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंच गया है. हालांकि, ईरानी मीडिया ने इन रिपोर्टों को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान इजरायल युद्धIndia News
अगला लेख