Himachal Pradesh Board 12th Result 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, आर्ट्स-साइंस-कॉमर्स टॉपर्स की पूरी लिस्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker से आसानी से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने आज सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बहुत अच्छी खबर दी है. कक्षा 12वीं यानी प्लस टू की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है. इस बार आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स विषयों वाली सभी स्ट्रीम के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है. अब छात्र अपनी मार्कशीट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए तीन मुख्य तरीके हैं: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – hpbose.org, डिजिलॉकर (digilocker.gov.in).
आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट कैसे देखें और डाउनलोड करें?
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
होमपेज पर "परिणाम" (Results) का विकल्प ढूंढें और उस पर क्लिक करें
फिर "एचपीबीओएसई 12वीं परिणाम 2026" पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर सही-सही दर्ज करें
"खोजें" या "सबमिट" बटन दबाएं
आपकी पूरी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. आप उसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं
इस साल के टॉपर्स (आर्ट्स स्ट्रीम)
आर्ट्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन किया गया है:
फर्स्ट रैंक: अंशित कुमार (99.2%) – पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना, कांगड़ा
सेकंड रैंक: आरूषी (99%) – गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगेर धरयार, सिरमौर
थर्ड रैंक: शाम्या बड़जात्या (98.8%) – गवर्नमेंट मॉडल एसआर सेकेंडरी स्कूल, दाड़ी, कांगड़ा
फोर्थ रैंक: गौरी शर्मा (98.6%) – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जकातखाना, बिलासपुर
कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स
कॉमर्स स्ट्रीम में भी छात्राओं का दबदबा रहा:
फर्स्ट रैंक में: यशस्वनी चौहान और कृषिका (98.2%) – एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट, ऊना
एक अन्य छात्र (491 अंक) भी पहले स्थान पर – एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा, कांगड़ा
सेकंड रैंक : अंजलि और मुस्कान (97.8%) – गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, नगरोट बगंवा, कांगड़ा
साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स
साइंस स्ट्रीम में इस बार भी लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया:
फर्स्ट रैंक: साइला कश्यप (99%) – द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस, छतड़ी, कांगड़ा
सेकंड रैंक: संचिता धीमान (98.6%) – गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पक्का परोह अंब, ऊना
थर्ड रैंक स्थान: कांशी शर्मा – हमीरपुर
फोर्थ रैंक: तमन्ना शर्मा – सनराइज पब्लिक स्कूल, सोलन
कुल छात्र-छात्राएं
इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,411 छात्र रजिस्टर्ड थे. वहीं कक्षा 10वीं में 93,564 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. रिजल्ट आने के बाद छात्र अब कॉलेज एडमिशन, विभिन्न कोर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लग जाएंगे. हम सभी सफल छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई देते हैं. जो थोड़े कम नंबर लाए हैं, वे हिम्मत न हारें. कंपार्टमेंट या अगली बार और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च और अप्रैल 2026 के बीच पूरे राज्य में आयोजित की गई थी.




