Earthquake: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक कांपी धरती, अचानक हिलने लगे झूमर-बल्ब; देखें दहशत के 5 वीडियो
दिल्ली-NCR से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में बताया जा रहा है. अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं है. देखिए 5 वीडियो...
भूकंप से हिलने लगे झूमर और बल्ब
Earthquake in India: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक रात करीब 9:50 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. यह झटके दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में महसूस हुए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 से 5.9 के बीच बताई जा रही है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश (Hindu Kush) क्षेत्र था. इस वीडियो भूकंप से जुड़े वीडियो भी सामने आ रहे हैं,
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस दौरान झूमर और पंखे हिलते हुए दिखाई दिए.
भूकंप से कौन से राज्य रहे प्रभावित?
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब (चंडीगढ़, लुधियाना) और उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए。 हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक खबर नहीं मिली है.
ऊधमपुर का वीडियो आया सामने
पूंछ का वीडियो
लोग क्या बोले?
गाज़ियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. एक शख्स ने बताया, "जब हमने भूकंप के झटके महसूस किए, तब बारिश हो रही थी. यह कोई बड़ा भूकंप नहीं था. इसके बाद मैं स्थिति का जायज़ा लेने के लिए बाहर आ गया."
एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "भूकंप आया था. जब हमने इसे महसूस किया, तो हम बाहर आ गए, लेकिन यह कोई बड़ी घटना नहीं थी. घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, लेकिन सुरक्षा ज़रूरी है."




