Begin typing your search...

NH-48 पर साइन बोर्ड में जा घुसी थार, सोशल पर वायरल हो रहे वीडियो में कितनी सच्चाई? यूजर्स के बीच छिड़ी बहस

वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि घटना NH 48 की है, जहां तेज रफ्तार से दौड़ रही एक थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बड़े साइन बोर्ड से जा टकराई.

NH48 Thar crash video
X

NH48 Thar crash video

( Image Source:  X/ @MeenaRamesh91 )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 19 Feb 2026 8:07 AM

सोशल मीडिया पर दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर मार्ग पर स्थित NH-48 पर एक चौंकाने वाले सड़क हादसे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि घटना NH 48 की है, जहां तेज रफ्तार से दौड़ रही एक थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बड़े साइन बोर्ड से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए. हालांकि वीडियो में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

हाल के दिनों में सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने और स्टंटबाजी के कई मामले सामने आ रहे हैं. यह घटना भी उसी लापरवाही की एक मिसाल बनकर उभरी है, जिसने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कैसे हुआ हादसा?

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है हादसे के वक्त वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, थार बेहद तेज गति में थी और ड्रावर थार पर नियंत्रण नहीं रख सका. अचानक गाड़ी उछलते हुए सड़क किनारे लगे बड़े बोर्ड में जा घुसी. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास खड़े लोग घबरा गए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद थार साइन बोर्ड में फंसकर रह गई.

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की.

क्या है यूजर्स के रिएक्शन?

इस हादसे का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि 'यह वीडियो AI से बना हुआ है अगर नहीं समझ में आ रहा है तो आप सबसे पहले बोर्ड को देखिए बोर्ड में बाई तरफ इंग्लिश में लिखा गया है और दाईं तरफ जिस भाषा लिखा गया है उसे आप नहीं समझ पाओगे. भाई थोड़ा सा तो दिमाग लगाओ. हम मानते है कि सब वीडियो को नहीं पहचान पाओगे लेकिन ये तो दिख रहा है.'

दूसरे यूजर ने लिखा कि 'वीडियो भले वायरल हो, लेकिन सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना बन सकती है. मज़ाक अपनी जगह है, पर सेफ्टी सबसे पहले. ड्राइविंग में स्टाइल नहीं, जिम्मेदारी ज़रूरी है.' तीसरे यूजर ने लिखा 'यह तो दुनिया का सबसे खतरनाक ड्राइवर होगा.'

वायरल
अगला लेख