Begin typing your search...

'4 विदेशी, 7 इंडियन होंगे', सीमा हैदर के छठे बच्चे का सोशल पर मचा हल्ला; यूजर्स बोले- IPL टीम तैयार कर रहे दोनों

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का हाल ही में छठा बच्चा हुआ है. जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच काफी बहस देखने को मिल रही है. सीमा हैदर के छठे बच्चे को लेकर यूजर्स तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

Seema Haider sixth child users reactions
X

Seema Haider

( Image Source:  X/ @Imsafur20 )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 18 Feb 2026 3:02 PM IST

ग्रेटर नोएडा में रहने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीणा के घर एक बार फिर से खुशियां आई हैं. सीमा, जो साल 2023 में अपने पहले पति से चार बच्चों को साथ लेकर पाकिस्तान से भारत आई थीं उन्होंने अब सचिन के घर एक बेटे को जन्म दिया है. ये सीमा हैदर का छठा बच्चा है. बता दें, इससे 11 महीने पहले ही सीमा हैदर ने एक लड़की को जन्म दिया था.

उनके छठे बच्चे को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच जमकर बहस चल रही है. इसको लेकर यूजर्स तरह-तरह की कमेंट भी कर रहे हैं. सीमा की प्रेम कहानी और उनके भारत आगमन का मुद्दा शुरू से ही विवादों में रहा है. जहां सीमा हैदर के छठे बच्चे को लेकर कुछ यूजर्स सीमा और सचिन को बधाई दे रहे हैं तो कुछ यूजर्स क्रिकेट टीम बनाने की बात कर रहे हैं.

कैसे भारत आईं सीमा हैदर?

सीमा हैदर मूल रूप से पाकिस्तान के कराची की निवासी हैं. कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान PUBG गेम के जरिए उनका संपर्क सचिन मीणा से हुआ. वे चार बच्चों के साथ नेपाल होते हुए मई 2023 में भारत आईं और ग्रेटर नोएडा में सचिन के साथ रहने लगीं. इस दौरान पुलिस ने उन्हें अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई और वे सचिन के साथ वहीं रहीं. उनके पहले पति के साथ चार बच्चे पहले से हैं, जबकि सचिन से अब दो बच्चे बच्चे हुए हैं.

छठे बच्चे को लेकर क्या बोले यूजर्स?

एक यूजर्स ने एक्स पर पोस्ट के नीचे कमेंट करके लिखा कि '4 खिलाड़ी विदेशी मूल के है, 7 इंडियन होंगे आईपीएल की टीम तैयार कर रहे दोनों.' दूसरे यूजर ने लिखा 'लगता है सीमा हैदर इंडियन टीम और पाकिस्तान टीम तैयार करके ही मानेगी.' तीसरे यूजर ने लिखा 'जिन लोगों ने सचिन को लप्पू कहा था उनको गलत पर गलत ठहराया जा रहा है.'

UP NEWS
अगला लेख