सिक्किम में घुस आया चीन का मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 25000 फीट की ऊंचाई पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, वायु सेना ने क्या किया?
सिक्किम में चीनी सैन्य विमान के भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसने का दावा. Outlook India की 14 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 हजार फीट की ऊंचाई पर 25 मिनट तक मंडराया विमान, कांग्रेस ने भी उठाए सवाल.
भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 नवंबर की सुबह चीन का एक सैन्य विमान सिक्किम में भारतीय हवाई क्षेत्र के भीतर पहुंच गया और करीब 20 से 25 मिनट तक आसमान में मंडराता रहा. यह घटना सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है. सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि भारतीय वायुसेना ने विमान की गतिविधियों को रडार पर पकड़ने के बाद कई बार चेतावनी जारी की और उसे वापस लौटने के लिए कहा. इसके बावजूद विमान कुछ समय तक भारतीय क्षेत्र के ऊपर बना रहा.
बताया जा रहा है कि विमान करीब 25 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. हालांकि, विमान किस श्रेणी का था, उसने किस रास्ते से भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया और कब वापस लौटा, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है. भारतीय वायुसेना की ओर से भी इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
भारत चीन सीमा पर क्या करने आया था चीनी विमान?
इस घटना को इसलिए भी संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि सिक्किम के आसपास का इलाका सिलीगुड़ी कॉरिडोर के बेहद करीब है. यही संकरा गलियारा पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. ऐसे में यहां किसी भी तरह की संदिग्ध सैन्य गतिविधि सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम हो जाती है.
चीनी विमान पर क्या बोली कांग्रेस?
कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, चीन की नापाक हरकत. 12 नवंबर की सुबह चीन का मिलिट्री एयरक्राफ्ट हमारी सीमा में घुस आया और सिक्किम के ऊपर करीब 20 मिनट तक घूमता रहा. खास बात है कि वायुसेना की चेतावनियों को भी चीन के मिलिट्री एयरक्राफ्ट ने अनसुना किया. ये बेहद चिंताजनक खबर है. मोदी सरकार को इसे लेकर चीन से कड़ी आपत्ति दर्ज करानी चाहिए. उम्मीद है- नरेंद्र मोदी इस बार चीन को क्लीन चिट नहीं देंगे.
@ashishshukla110 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, आउटलुक की इस रिपोर्ट में क्या दावा किया गया है? Outlook India की 14 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 12 नवंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे की बताई गई है. एक चीनी सैन्य विमान सिक्किम के ऊपर भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ. भारतीय वायुसेना ने लगभग 25,000 फीट की ऊंचाई पर उसकी गतिविधि पकड़ी विमान लगभग 20–25 मिनट तक उस क्षेत्र में मंडराता रहा. भारतीय वायुसेना ने उसे वापस जाने के लिए बार-बार चेतावनी दी




