Begin typing your search...

CBSE 12th Result Declared: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक; जानें मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका

CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट, DigiLocker, UMANG App, SMS और IVRS जैसी सुविधाओं के जरिए देख सकते हैं. सीबीएसई के मुताबिक, लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा है.

CBSE 12th Result 2026 out
X
CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट
( Image Source:  ANI )

CBSE 12th Result 2026 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिससे लंबे समय से चले आ रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. CBSE के मुताबिक, इस बार लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी दर्ज किया गया. लड़कियों और लड़कों के प्रदर्शन के बीच का अंतर 6.73 प्रतिशत अंकों का रहा. ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 100 फीसदी दर्ज किया गया.

छात्र अपना रिजल्ट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं. वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर आप DigiLocker और UMNAG APP और SMS के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं. छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है.

कब हुई थीं CBSE की परीक्षाएं?

CBSE की परीक्षाएं 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल तक आयोजित हुई थीं. इसमें 18 लाख 59 हजार 551 स्टूडेंट शामिल हुए थे. पिछले साल 13 मई को ही रिजल्ट जारी किया गया था, जिसमें 88.59 फीसदी छात्र पास हुए थे.

त्रिवेंद्रम रीजन में सबसे ज्यादा छात्र हुए पास

सबसे ज्यादा छात्र त्रिवेंद्रम रीजन में पास हुए, जबकि सबसे कम प्रयागराज में... सीबीएसई के मुताबिक, त्रिवेंद्रम रीजन में 95.62 फीसदी, चेन्नई में 93.84 फीसदी, बेंगलुरु में 93.19 फीसदी, विजयवाड़ा में 92.77 फीसदी, दिल्ली वेस्ट में 92.34 फीसदी, दिल्ली ईस्ट में 91.73 फीसदी, अहमदाबाद में 90.60 फीसदी, गुरुग्राम में 88.45 फीसदी, लुधियाना में 87.92 फीसदी, पुणे में 87.32 फीसदी. अजमेर में 86.78 फीसदी और पंचकुला में 85.73 फीसदी छात्र पास हुए.

इसके अलावा, रांची में 85.01 फीसदी, गुवाहाटी में 83.41 फीसदी, लखनऊ में 82.21 फीसदी, भुवनेश्वर में 81.71 फीसदी, देहरादून में 81.42 फीसदी, रायपुर में 80.88 फीसदी, भोपाल में 79.43 फीसदी, नोएडा में 79.02 फीसदी, पटना में 74.45 फीसदी और प्रयागराज क्षेत्र में 72.43 फीसदी छात्र पास हुए.

वेबसाइट से रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं
  • Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  • विवरण सबमिट करें
  • आधार कार्ड से पंजीकृत मोबाइल नंबर से साइन इन करें
  • Education Section खोलें और CBSE चुनें
  • अब अपनी Class XII Marksheet डाउनलोड करें

रिजल्ट देखने के लिए क्या-क्या होना चाहिए?

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • जन्म तिथि
  • एडमिट कार्ड आईडी

मार्कशीट में क्या-क्या होगा शामिल?

  • प्रत्येक विषय में कुल अंक
  • थ्योरी परीक्षा के अंक
  • प्रैक्टिकल / प्रोजेक्ट / इंटरनल असेसमेंट अंक
  • अतिरिक्त विषयों का विवरण
  • विषयवार ग्रेड
  • पास / फेल स्टेटस

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के जरिए भी डाउनलोड कर सकेंगे .

इंटरनेट न होने पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या इंटरनेट की समस्या आए, तो CBSE ने SMS सुविधा भी दी है.

SMS से रिजल्ट कैसे देखें?

मोबाइल में टाइप करें: CBSE12 ... और इसे भेज दें: 7738299899 पर.... इसके बाद छात्रों को SMS के जरिए उनका स्कोरकार्ड मिल जाएगा.

IVRS सुविधा भी उपलब्ध

CBSE का Interactive Voice Response System (IVRS) भी छात्रों को फोन कॉल के जरिए रिजल्ट सुनने की सुविधा देगा. छात्र निर्धारित नंबर पर कॉल करके रोल नंबर दर्ज करेंगे और विषयवार अंक सुन सकेंगे.

UMANG App पर रिजल्ट कैसे देखें?

  • UMANG App इंस्टॉल करें
  • Register या Log in करें
  • CBSE Result Service सर्च करें
  • Class चुनें
  • जरूरी जानकारी भरें
  • Submit करें
  • रिजल्ट डाउनलोड करें

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक बढ़ सकता है। ऐसे में:

  • बार-बार Refresh न करें
  • कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें
  • DigiLocker, UMANG और SMS विकल्प का इस्तेमाल करें

विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को अफवाहों से बचना चाहिए और सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा करना चाहिए.

अगला लेख