IPL 2026 में मैदान पर जितनी चर्चा चौकों-छक्कों की हो रही है, उससे कहीं ज्यादा हलचल अब कप्तानी को लेकर मची हुई है.आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने दावा किया है कि IPL 2027 तक कम से कम चार टीमों के कप्तान बदल सकते हैं, जबकि कुछ की कुर्सी मौजूदा सीजन खत्म होने से पहले भी जा सकती है.इसके बाद पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने भी मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की लीडरशिप पर सवाल खड़े कर दिए. हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल जैसे बड़े नाम चर्चा में आ गए हैं, वहीं ऋषभ पंत को लेकर कहा गया कि लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें लंबे समय तक टीम में रखना चाहती है. अब मेगा ऑक्शन से पहले यह बहस तेज हो गई है कि क्या ये सिर्फ सोशल मीडिया गॉसिप है या फिर फ्रेंचाइजियां सच में नए कप्तानों की तैयारी कर चुकी हैं.