Begin typing your search...

बचपन की दोस्ती, फिर ई-मेल के जरिए जुड़े दिल के तार, कुछ ऐसी थी अपर्णा-प्रतीक की लव स्टोरी

X
Prateek Yadav Passes Away: Inside His Love Story With Aparna Yadav | Uttar Pradesh News
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 13 May 2026 2:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के चर्चित यादव परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन की खबर ने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हर किसी को भावुक कर दिया है. इसी बीच लोग एक बार फिर अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की चर्चित लव स्टोरी को याद कर रहे हैं, जो स्कूल की दोस्ती से शुरू होकर प्यार, फिर शादी तक पहुंची थी. दोनों ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2011 में हाई प्रोफाइल शादी की, जिसमें राजनीति और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में तनाव और सोशल मीडिया विवादों की चर्चाएं भी सामने आ रही थीं. अब प्रतीक यादव के निधन के बाद यह खूबसूरत लेकिन उतार-चढ़ाव भरी कहानी एक बेहद भावुक मोड़ पर आकर ठहर गई है.


अगला लेख