जब जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने Anubhav Singh Bassi को कोर्ट से भगाया, बेल्ट ने करा दी थी बेइज्जती, कॉमेडियन से सुनाया किस्सा
स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी ने एक इंटरव्यू में अपने लॉ की इंटर्नशिप का किस्सा सुनाया, जिसे जस्टिस स्वतंत्र कुमार भी सालों तक नहीं भूले. भूरे रंग की बेल्ट और जूतों के चक्कर में उन्हें ऐसी फटकार पड़ी कि सीधे वापस लौटना पड़ा.
कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को आज लोग उनकी मजेदार कहानियों और शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में आने से पहले बस्सी वकालत भी कर चुके हैं? हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस हिंदी को दिए एक इंटरव्यू में कॉमेडियन वकालत, कॉमेडी और अपनी जिंदगी के ऐसे ही कई दिलचस्प किस्से सुनाए.
इसमें एक मजेदार किस्सा बस्सी के इंटर्नशिप के दिनों का है. दरअसल वकालत की ट्रेनिंग के दौरान जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने उन्हें गलत रंग की बेल्ट पहनकर कोर्ट पहुंचने पर वापस भेज दिया था. इस दौरान बस्सी ने गाजियाबाद के कूड़े के पहाड़ से जुड़े एक मामले का एक्सपीरियंस भी शेयर किया.
अनुभव सिंह बस्सी ने
instagram-@be_a_bassi
instagram-@be_a_bassi
अनुभव सिंह बस्सी ने बताया कि साल 2016-17 के आसपास उन्होंने दिल्ली में वकालत करने की कोशिश की थी. एक दोस्त के मामा उस समय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में स्टैंडिंग काउंसिल थे. उनके जरिए बस्सी को वहां इंटर्नशिप करने का मौका मिला. इस दौरान उन्हें गाजियाबाद के कूड़े के पहाड़ से जुड़े एक मामले में भी जाने का मौका मिला. इस दौरान उन्हें बस गिल्टी बोलना होता था. बस्सी ने बताया कि उस समय जस्टिस स्वतंत्र कुमार वहां न्यायाधीश थे. वह काफी सख्त माने जाते थे, इसलिए उनके सामने पेश होने में भी डर लगता था. इसी दौरान बस्सी से एक ऐसी गलती हो गई, जिसे वह आज तक नहीं भूले हैं.
क्यों अनुभव सिंह बस्सी को कोर्टरूम से बाहर निकाला?
दरअसल, एक दिन सुबह उन्हें अपनी काली बेल्ट नहीं मिली. ऐसे में उन्होंने भूरे रंग की बेल्ट पहन ली. उन्हें लगा कि जब बेल्ट भूरी है तो जूते भी भूरे पहन लेते हैं. बस्सी को लगा था कि वह बेंच से जस्टिस को दिखेंगे नहीं, क्योंकि उनकी हाइट ज्यादा है. लेकिन जस्टिस स्वतंत्र कुमार की नजर उन पर पड़ गई. उन्होंने बस्सी की बात सुनने के बजाय पहले उनकी ड्रेस पर ध्यान दिया और बेल्ट बदलकर आने को कह दिया. बस्सी ने बताया कि जस्टिस साहब ने उन्हें कोर्ट से वापस भेज दिया था.
रिटायरमेंट के दिन भी याद था बेल्ट वाला किस्सा
इस घटना का मजेदार हिस्सा यह था कि जस्टिस स्वतंत्र कुमार को बस्सी का यह किस्सा लंबे समय तक याद रहा. जब वह रिटायर हो रहे थे, तब बस्सी उनसे मिलने पहुंचे. उस दौरान उन्होंने बस्सी से फिर पूछ लिया कि अब बेल्ट मिल गई या नहीं? बस्सी ने बताया कि उस दिन भी उनके पास अपनी बेल्ट नहीं थी और वह किसी दूसरे की बेल्ट पहनकर पहुंचे थे.
वकालत छोड़ स्टैंडअप को बनाया करियर
instagram-@be_a_bassi
instagram-@be_a_bassi
बस्सी ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान उन्हें कोई खास पैसा नहीं मिलता था. इसी बीच उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी करना भी शुरू कर दिया था. शुरुआत में वह कोर्ट से सीधे वकीलों वाली ड्रेस पहनकर ओपन माइक में पहुंच जाते थे. उन्होंने बताया कि एक बार मेरठ में उनका शो हुआ, जिसमें करीब 30-40 लोग मौजूद थे. इसके बारे में उन्हें अपने सीनियर को बताया था.




