देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के सामने इन दिनों फंडिंग का बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा है. पार्टी को मिलने वाले चंदे में महज एक साल के भीतर करीब 75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2024-25 में कांग्रेस को जहां 517.39 करोड़ रुपये का चंदा मिला था, वहीं 2025-26 में यह रकम घटकर सिर्फ 130.69 करोड़ रुपये रह गई. यानी एक साल में पार्टी के खजाने में आने वाला चंदा करीब 386.70 करोड़ रुपये कम हो गया. इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिलने वाले फंड में आई कमी बताई जा रही है. आखिर कांग्रेस को चंदा देने वालों ने हाथ क्यों खींचे? बीजेपी और कांग्रेस की फंडिंग में कितना बड़ा अंतर है? समझिए पूरी कहानी.