31 अक्टूबर 1984... तारीख जिसने गांधी परिवार की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। सुबह सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही मिनटों में प्रधानमंत्री आवास गोलियों की आवाज से गूंज उठा। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके ही सुरक्षाकर्मियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। उस वक्त बहू सोनिया गांधी बाथरूम में थीं। गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकलीं तो सामने उनकी सास खून से लथपथ पड़ी थीं। सोनिया गांधी ने अपनी आंखों से इंदिरा गांधी का आखिरी सफर देखा। लेकिन उस दिन का सबसे दर्दनाक पल सिर्फ इंदिरा की हत्या नहीं था, बल्कि राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात सुनकर सोनिया का डर से कांप उठना भी था। आखिर 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री आवास से अस्पताल तक क्या-क्या हुआ था? राजीव गांधी से सोनिया ने क्या कहा था? उनकी किताब Belonging: A Journey of Love में दर्ज उस खौफनाक दिन की पूरी कहानी जानिए।