दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग इन दिनों एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। दावा है कि चीन की एक महिला कारोबारी एलिस हुआंग ने उनके करीब पहुंचकर हनीट्रैप के जरिए संवेदनशील तकनीकी जानकारियां हासिल करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, सिंगापुर की कंपनी Mega Speed International पर अमेरिका के प्रतिबंधित AI चिप्स चीन तक पहुंचाने के आरोप भी लगे हैं। इस पूरे मामले ने वाशिंगटन से लेकर बीजिंग तक हलचल मचा दी है। आखिर कौन है एलिस हुआंग? जेन्सेन हुआंग से उसकी मुलाकात कैसे हुई और 4.8 अरब डॉलर के AI चिप्स का क्या है पूरा खेल? समझिए इस विवाद की पूरी कहानी।