Begin typing your search...

कौन हैं Ashneer Grover की पत्नी माधुरी जैन, जिन्होंने बच्चों पर बने 'हम 2 हमारे 2' को गरीब और अमीरों से जोड़ा

'हम दो, हमारे दो' को लेकर दिए गए बयान के बाद Madhuri Jain एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बिजनेसमैन Ashneer Grover की पत्नी और 'लॉक अप 2' की चर्चित कंटेस्टेंट माधुरी की नेटवर्थ करोड़ों में है.

madhuri jain
X

कौन हैं Ashneer Grover की पत्नी माधुरी जैन

( Image Source:  instagram-@madsj30 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 6 July 2026 2:21 PM IST

रियलिटी शो लॉक अप 2 के दूसरे सीजन में नजर आ रहीं माधुरी जैन अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. शो के दौरान उन्होंने कहा कि 'हम दो, हमारे दो' का नियम हर किसी पर लागू नहीं होता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमीर लोगों के ज्यादा बच्चे होंगे तो अमीरी बढ़ेगी, जबकि गरीबों के ज्यादा बच्चे होने से गरीबी बढ़ेगी. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं.

माधुरी जैन सिर्फ अपने इस बयान की वजह से ही नहीं, बल्कि मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी और 'लॉक अप 2' की सबसे अमीर कंटेस्टेंट्स में शामिल होने के कारण भी चर्चा में हैं. फैशन की पढ़ाई से लेकर स्टार्टअप की दुनिया तक का सफर तय करने वाली माधुरी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

कौन हैं माधुरी जैन?

माधुरी जैन हरियाणा के पानीपत की रहने वाली हैं. उन्होंने दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) से फैशन और डिजाइन की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने डिजाइन, ब्रांडिंग और बिजनेस से जुड़े कई फील्ड में काम किया. इसके बाद वह स्टार्टअप कंपनियों के साथ भी जुड़ीं और अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं.

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

instagram-@madsj30

माधुरी और अशनीर की पहली मुलाकात दिल्ली में MBA एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के दौरान एक कोचिंग क्लास में हुई थी. शुरुआत में दोनों सिर्फ एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन समय के साथ बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरी होती गई. यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

परिवार था इस शादी के खिलाफ

रिपोर्ट्स और अशनीर के इंटरव्यू के अनुसार, शुरुआत में माधुरी के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. कुछ समय के लिए उन्हें वापस पानीपत भी भेज दिया गया था. इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों अपने-अपने करियर में आगे बढ़े और आखिरकार शादी कर ली.

कितनी है नेटवर्थ?

instagram-@madsj30

माधुरी जैन की अपनी कुल संपत्ति के आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार अशनीर ग्रोवर की नेट वर्थ करीब 900 करोड़ रुपये बताई जाती है.

अगला लेख