गाय के यूरीन जैसा सूप... खाने को लेकर सुनीता अहूजा ने किया जमकर बवाल, क्यों Lock Upp 2 शो चाहती हैं छोड़ना?
Lock Upp में Sunita Ahuja काफी इमोशनल नजर आईं. शो में खराब खाने को लेकर वह नाराज हो गईं और रोते हुए घर जाने की बात कहने लगीं. इस दौरान उन्होंने बताया कि Govinda ने उन्हें पहले ही शो में आने से मना किया था.
क्यों गोविंदा की पत्नी छोड़ना चाहती हैं Lock Upp 2
Lock Upp २ में Sunita Ahuja का गुस्सा और इमोशनल अंदाज दोनों देखने को मिले. शो में दिए गए खाने से नाराज होकर उन्होंने सूप की तुलना गाय के यूरिन से कर दी और खाने की क्वालिटी पर जमकर सवाल उठाए. Sunita ने खाना खाने से भी इनकार कर दिया और दूसरे कंटेस्टेंट्स से भी उनका साथ देने की अपील की.
खाने को लेकर शुरू हुई नाराजगी जल्द ही इमोशनल पल में बदल गई. रोते हुए Sunita ने कहा कि वह अब शो में नहीं रहना चाहतीं और घर जाना चाहती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि Govinda ने उन्हें पहले ही Lock Upp 2 में आने से मना किया था, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी. बच्चों की याद आने पर भी वह खुद को संभाल नहीं सकीं.
सुनीता आहूजा क्यों हुई नाराज?
हाल ही में शो के दौरान सुनीता अहूजा खाने को लेकर नाराज हो गई. हद तो तब हो गई जब उन्होंने सूप की तुलना गाय के यूरीन से कर दी. इसके अलावा, गोविंदा की पत्नी ने कहा कि ऐसा खाना भला कोई कैसा खा सकता है. .
शो में आने को 'गोविंदा ने क्यों मना किया था ?
यह सब कुछ होने के बाद अगले दिन सुनीता ने कहा कि वह अब शो में नहीं रहना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि गोविंदा ने उन्हें पहले ही समझाया था कि शो में मत जाओ, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी. अब उन्हें लग रहा है कि उनसे गलती हो गई. उन्होंने ये भी बोला की उन्हें अब शो में नहीं रहना है.
सुनीता को आई बच्चो की याद ?
शो में ब्रेकफास्ट टास्क के दौरान भी सुनीता ने हिस्सा नहीं लिया. उन्होंने खाना खाने से इनकार कर दिया और कहा कि अगर उनकी तबीयत खराब हो जाएगी तो शायद उन्हें घर भेज दिया जाएगा. बाद में जब उन्होंने शो के होस्ट रितेश देशमुख से बात की तो वह अपने बच्चों को याद करके रो पड़ीं. रितेश ने उन्हें गले लगाकर समझाया और हिम्मत दी.
गोविंदा को लेकर क्या किए खुलासे?
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में काफी लंबे समय से खटास आ गई है. शो के दौरान सुनीता ने कई बार बिना नाम लिए गोविंदा के कथित रिश्तों के बारे में खुलासा किया है. जहां सुनीता ने एक बार कहा था कि किसी इंसान को हर समय रोका नहीं जा सकता है. अब वह इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं और अपनी जिंदगी अपने बच्चों के साथ खुशी से बिताना चाहती हैं. उन्होंने यह भी बोला कि उन्हें अब कोई नए रिश्ते बनाने में कोई इंटरेस्ट नहीं है .




