कौन हैं Laiba Khan? जिनसे चौथी शादी करेंगे Shoaib Malik; जानिए पूरी सच्चाई
शोएब मलिक की कथित चौथी शादी को लेकर लाइबा खान का नाम वायरल हो रहा है. लेकिन सच्चाई कुछ और है. लाइबा पहले से शादीशुदा हैं और यह खबर सिर्फ अफवाह साबित हो रही है.
पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) को लेकर काफी समय से लेकर खबरें आ रही है कि वह अब चौथी शादी रचाने के मूड में हैं. 44 वर्षीय शोएब ने 2002 में पहले आयशा सिद्दीकी से शादी की. 2010 में तलाक के बाद शोएब ने भारतीय टैनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को डेट किया और 2010 में शादी की. यह शादी बेहद सुर्ख़ियों में रही क्योंकि एक भारतीय खिलाड़ी को पाकिस्तानी खिलाड़ी से शादी करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. हालांकि यह शादी भी 14 साल चली जिससे एक बेटा है और 2024 में सानिया ने शोएब से खुला लिया. सानिया से अलग होते ही चंद दिनों में शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी रचाई जिसके बाद दोनों को बुरी तरह से ट्रोल किया गया सना को होम ब्रेकर बताया गया.
अब बात करते है शोएब की चौथी शादी की जो काफी समय से चर्चा में है. लेकिन अब तक शोएब ने इसपर कुछ नहीं बोला है. शोएब का नाम अब एक्ट्रेस लाइबा खान से जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि शोएब अब लाइबा से चौथी बार निकाह रचाएंगे. कुछ पोस्ट्स और वीडियोज में दावा किया गया कि शोएब अब चौथी शादी करने वाले हैं और उनकी अगली दुल्हन लाइबा खान होंगी. इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो वक़्त ही बताएगा लेकिन उससे पहले जान लेते है कि आखिर लाइबा खान हैं कौन और करती क्या है?. जिसकी वजह से अब वो सना जावेद का घर तोड़ने वाली कहलाएंगी.
कौन हैं लाइबा खान?
लाइबा खान एक मशहूर पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस हैं, जिनका जन्म 24 जनवरी 1997 को हुआ था. वे कराची में पली-बढ़ीं और पिछले कुछ सालों में पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है. उनकी छोटी बहन भी एक्टिंग की दुनिया में हैं, और उन्होंने ही लाइबा को इस फील्ड में आने के लिए इंस्पायर्ड किया और रास्ता दिखाया. लाइबा ने कई पॉपुलर ड्रामा सीरियल्स में काम किया है, जहां उन्होंने लीड एक्ट्रेस और बड़े किरदार निभाए. जैसे कि 'दो बोल' में रफिया का रोल, 'इश्क बेपनाह' में सोफिया, 'मेरा दिल मेरा दुश्मन' और 'कैसी तेरी खुदगरजी' जैसे शोज में भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीता. हाल ही में 'कफ्फारा' ड्रामा से वे और ज्यादा पॉपुलर हुईं हैं. उनकी एक्टिंग स्टाइल और स्क्रीन पर मौजूदगी की वजह से फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों में लाइबा खान का नाम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से जोड़कर सोशल मीडिया पर खूब अफवाहें फैलीं.
चौथी शादी में कितनी सच्चाई?
लेकिन किसी बड़े सोर्स ने इस बात का दावा नहीं किया कि लाइबा और शोएब शादी कर रहे है यह महज सोशल मीडिया से उपजी अफवाहें हैं. बता दें कि लाइबा खुद शादीशुदा हैं. जनवरी 2026 में उन्होंने मदीना (मदीनह) में एक बहुत ही निजी और पवित्र समारोह में जवाद नाम के एक बिजनेसमैन से निकाह किया. ये निकाह मस्जिद-ए-नबवी में हुआ, जो एक बेहद खास और आध्यात्मिक जगह है. लाइबा ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें वे सफेद अबाया में दुल्हन बनी नजर आईं, और उनके लाल दुपट्टे पर "जवाद की दुल्हन" लिखा था. उन्होंने इसे एक दुआ-ए-खैर और खुशी का मौका बताया. जवाद शोबिज से नहीं जुड़े हैं, वे एक आम बिजनेसमैन हैं, और लाइबा ने अपनी प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा. इस शादी की खबर से साफ हो गया कि लाइबा पहले से ही खुशी से शादीशुदा हैं, तो शोएब मलिक से उनकी कोई शादी होने वाली नहीं है. शोएब खुद अभी सना जावेद के साथ खुशी से रह रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की एनिवर्सरी भी मनाई.




