Begin typing your search...

बहुत आम है! Akshara Singh ने बताया बॉलीवुड की तुलना में भोजपुरी इंडस्ट्री में कितना होता है कास्टिंग काउच

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने कास्टिंग काउच को लेकर इंडस्ट्री का बचाव किया और बॉलीवुड से तुलना की. उन्होंने डबल मीनिंग गानों और ग्लैमर के मुद्दे पर भी साफ-साफ अपनी बात रखी.

akshara singh on casting couch bhojpuri vs bollywood interview
X
( Image Source:  Instagram: singhakshara )
रूपाली राय
By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 26 Feb 2026 6:10 AM IST

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बहुत खुलकर बात की. यह इंटरव्यू सिद्धार्थ कन्नन के साथ हुआ, जहां उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अपनी राय रखी. यह बातचीत काफी दिलचस्प थी, क्योंकि अक्षरा ने इंडस्ट्री की सच्चाई को बहुत साफ और ईमानदारी से बयां किया. एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को बॉलीवुड में होने वाली कास्टिंग काउच से भी कम्पेयर किया.

सिद्धार्थ कन्नन ने सीधे सवाल पूछा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री में जबरदस्त कास्टिंग काउच होता था या आज भी होता है?. यह सवाल सुनकर अक्षरा ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, 'नहीं जी, बिल्कुल नहीं. भोजपुरी में तो कास्टिंग काउच का मतलब भी लोग नहीं समझते. यहां क्या ही करेंगे लोग ऐसे काम?.

बॉलीवुड से तुलना

सिद्धार्थ ने बात को और गहराई में ले जाकर कहा, 'शब्द समझने की जरूरत नहीं है, लेकिन एक्शन से तो ऐसा कुछ होता होगा ना? मतलब कोई न कोई तरीका तो होता ही होगा. अक्षरा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि अगर सीधे-सीधे तुलना करें तो बॉलीवुड से बहुत फर्क है. उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड में ऐसी चीजें बहुत आम हैं और लोग इसे आसानी से स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन भोजपुरी में ऐसा कुछ नहीं है. यहां उस तरह की चीजें नहीं होतीं.

यहां प्यार होता है

फिर अक्षरा ने बहुत प्यारे अंदाज में समझाया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच से ज्यादा प्यार होता है. जब सिद्धार्थ ने पूछा कैसे? उन्होंने कहा, 'यहां प्यार होता है. आंखों-आंखों में प्यार हो जाता है, फिर तीसरे दिन इकरार हो जाता है और उसके बाद फिल्म बनाते हैं. अगर जोड़ी हिट हो गई तो बहुत अच्छा, नहीं तो दोनों अपने-अपने रास्ते पर चल पड़ते हैं.' अक्षरा ने इस दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री में डबल मीनिंग गाने पर भी कहा कि कुछ गाने फालतू होते है जिसमें बेवजह के लिरिक्स होते है. साथ एक्ट्रेस को काफी ज्यादा ग्लैमर दिखाने के लिए कैमरा इधर-उधर घूमा देते है.

क्या करती पवन सिंह के साथ?

अक्षरा ने उस वायरल वीडियो पर भी अपनी राय दी. जिसमें पवन सिंह स्टेज पर एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छूते दिखे थे. इस पर अक्षरा ने कहा कि इसमें गलती लड़की की है. अगर वे अंजलि की जगह होतीं, तो एक पल में ही पवन को दूर धकेल देतीं. अगर कोई आपको बिना इजाजत छूता है, तो तुरंत रोकना चाहिए और प्रतिक्रिया देनी चाहिए. अक्षरा का मानना है कि लड़कियों को खुद अपनी इज्जत की रक्षा करनी चाहिए.

अगला लेख