Begin typing your search...

हैलो इंडियट्स पहचाना, 17 दिन से अनशन पर सोनम वांगचुक, क्या कहना चाहते हैं 3 idiots के चतुर, 3 मिनट के वीडियो में रखी अपनी बात

'3 Idiots' का किरदार चतुर रामलिंगम आज भी लोगों के जहन में ताजा है. इस किरदार को निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने लोगों से अपील की है कि वह सोनम वांगचुक को सपोर्ट करें.

sonam wangchuk
X

3 idiots के चतुर ने सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा

( Image Source:  x-@abhijeet_dipke and instagram- omivaidya_official )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत5 Mins Read

Updated on: 14 July 2026 11:39 AM IST

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म '3 Idiots' का किरदार चतुर रामलिंगम आज भी लोगों के जहन में ताजा है. इस किरदार को निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य अब एक अलग वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर करीब तीन मिनट का एक वीडियो शेयर कर लोगों से एक ऐसी अपील की है.

वीडियो में ओमी वैद्य ने याद दिलाया कि आमिर खान का 'फुनसुख वांगडू' किरदार असल जीवन के सोनम वांगचुक से प्रेरित था. उन्होंने कहा कि चाहे कोई उनकी मांगों से सहमत हो या नहीं, लेकिन एक ऐसे व्यक्ति की आवाज और उसकी सेहत को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, जिसने शिक्षा और समाज के लिए लंबे समय तक काम किया है

ओमी वैद्य ने क्या कहा?

ओमी वैद्य ने वीडियो में सबसे पहले दर्शकों को अपने मशहूर किरदार की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि शायद लोग उन्हें '3 Idiots' के चतुर या फिर दूसरे प्रोजेक्ट्स के किरदारों से पहचानते होंगे. इसके बाद उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर इस तरह सामाजिक मुद्दों पर वीडियो नहीं बनाते, लेकिन इस बार उन्हें लगा कि लोगों तक यह बात पहुंचाना जरूरी है. एक्टर ने साफ कहा कि वह चाहते हैं कि लोग कुछ मिनट निकालकर इस मामले को समझें, क्योंकि उनके मुताबिक यह केवल एक व्यक्ति की बात नहीं, बल्कि कई बड़े मुद्दों से जुड़ा मामला है.

कौन हैं सोनम वांगचुक?

वीडियो में ओमी वैद्य ने लोगों को याद दिलाया कि '3 Idiots' में आमिर खान के फुनसुख वांगडू का किरदार असल जिंदगी के सोनम वांगचुक से इंस्पार्य था. उन्होंने बताया कि उन्हें सोनम वांगचुक से मिलने का मौका मिला है और उनकी नजर में वह बेहद सरल, शांत नेचर के और इंस्पिरेशनल इंसान हैं. ओमी ने कहा कि वांगचुक ने शिक्षा, इनोवेशन और समाज के लिए कई ऐसे काम किए हैं, जिनकी जानकारी हर किसी को होनी चाहिए. उनका मानना है कि किसी भी राय बनाने से पहले लोगों को यह समझना चाहिए कि वह किस तरह के व्यक्ति हैं और उन्होंने देश के लिए क्या योगदान दिया है.

क्यों जरूरी है सोनम वांगचुक को बचाना?

ओमी वैद्य ने अपने वीडियो में सबसे इमोशनल बात यह कही कि वह नहीं चाहते कि जिस व्यक्ति से फिल्म का प्रेरणादायक किरदार बना, उसकी जिंदगी खतरे में पड़े. उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक की सेहत लगातार गिर रही है और उनका ब्लड शुगर भी काफी नीचे पहुंच चुका है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या इस विषय पर लोगों तक पर्याप्त जानकारी पहुंच रही है या नहीं. ओमी का कहना था कि किसी मुद्दे पर सहमत या असहमत होना हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन किसी इंसान की बिगड़ती हालत को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

क्यों सोनम वांगचुक कर रहे अनशन?

अपने वीडियो में ओमी वैद्य ने बताया कि सोनम वांगचुक जिन विषयों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, उनमें शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख से जुड़े प्रशासनिक मुद्दे और पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम विषय शामिल हैं. साथ ही, नीट पेपर लीक को लेकर सरकार की जवाबदेही और एक्शन की मांग कर रहे उन्होंने लोगों से कहा कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले इन मुद्दों के बारे में पढ़ें और समझें. उनके अनुसार, समाज में किसी भी बड़े बदलाव की शुरुआत जागरूकता से होती है और ऐसे मामलों में जानकारी हासिल करना सबसे पहला कदम है.

कितने दिन से हो रही भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 'उनकी मसल्स कम होने लगी हैं और उन्हें बहुत दर्द हो रहा है. बाकी सब की तरह, मैंने भी उनसे अपना अनशन खत्म करने की गुज़ारिश की. उन्होंने शांति से जवाब दिया, “मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहो। सरकार से पूछो कि वे बातचीत क्यों नहीं कर रहे हैं.'

अगला लेख