Begin typing your search...

कभी एक हफ्ते में साइन की थीं 14 फिल्में, अब 7 साल बाद करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी, गोविंदा का क्या है 14 नंबर से कनेक्शन

फिल्म रूपा को गोविंदा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में उनके साथ न्यूकमर रानी लीड रोल कर रही हैं. रानी कहती है कि गोविंदा के साथ काम करना सपने के बराबर था. उम्मीद है उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकेंगी. ये फिल्म विशेषकर यंगस्टर्स के लिए बनाई गई है.

कभी एक हफ्ते में साइन की थीं 14 फिल्में, अब 7 साल बाद करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी, गोविंदा का क्या है 14 नंबर से कनेक्शन
X
( Image Source:  ANI )

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के हीरो नंबर 1 गोविंदा 7 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. वह फिल्म रूपा से वापसी कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ न्यूकमर रानी स्वर्णकार लीड रोल में हैं. इससे पहले साल 2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में गोविंदा आखिरी बार बिग स्क्रीन पर दिखाई दिए थे. इस फिल्म में गोविंदा का डबल रोल था.

एक प्रेस कांफ्रेस में वापसी की जानकारी देते हुए गोविंदा ने कहा कि वह रूपा फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक समय पर लोगों ने उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था लेकिन इस चीज ने उन्हें और मजबूत किया. इसे अपनी किस्मत बताते हुए गोविंदा कहते हैं कि उन्होंने हमेशा फिर से शुरुआत करने में विश्वास रखा और उन्हें उम्मीद है कि उनकी आने वाली यह फिल्म उन्हें यंग लोगों के साथ जोड़ेगी.

गोविंदा कहते हैं कि लोग कहते थे कि मैं अब फिल्मों में कभी नहीं आऊंगा लेकिन उन्होंने हमेशा फिर से शुरुआत की. वो ईश्वर से प्रार्थना करता है कि फिल्म वह हासिल करे जिसकी उन्होंने कल्पना की है. कुछ ऐसा जिसकी लोग सोच भी न सकें और यह अपना जादू दिखाए.

गोविंदा ने बताया कि यह फिल्म विशेषकर यंग लोगों के लिए है. जब वे इसे थिएटर्स में देखेंगे तो उन्हें यह सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी और वह इस पर विश्वास करेंगे. इसके अलावा वो अधिक जानकारी साझा नहीं करेंगे. एक्टर ने बताया कि वो न्यूमरोलॉजी में बहुत विश्वास करते हैं और 14 उनका लकी नंबर है. उन्होंने 14 साल की उम्र से इसे मानना शुरू कर दिया था.

एक समय में गोविंदा ने एक हफ्ते में 14 फिल्म साइन की थी और इससे उन्हें 14 साल का स्टारडम मिला. वह 14वीं लोकसभा में सांसद बने. इसके बाद फिल्मों में लौटने के लिए उन्होंने 14 साल संघर्ष किया. लेकिन इस समय वो और इंतजार नहीं करना चाहते और उन्होंने खुद से कहा कि वो फिर शुरुआत करेंगे, उन्हें उम्मीद है कि यह एक नए सफर की शुरुआत है.

रूपा में गोविंदा के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस का नाम रानी स्वर्णकार है जो उत्तर प्रदेश से हैं. इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. गोविंदा उन्हें लॉन्च कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग सितंबर-अक्तूबर 2026 तक शुरू होने की संभावना है. रानी अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहती हैं कि गोविंदा के साथ खड़ा रहने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी. उम्मीद करती हैं कि गोविंदा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकें. उन्हें यह मौका किस्मत से मिला है.

यह भी पढ़ें- क्या सच में शिवांगी जोशी संग रिश्ते के दौरान Kushal Tandon ने किए थे श्रेया कालरा को मैसेज? एक्टर ने बताई सच्चाई

गोविंदा ने शेयर किया कि जब वह गांव से आए थे तो लोग कहते थे तुम क्या एक्टर बनोगे न शराब पीते हो, न नॉनवेज खाते हो न प्याज-लहसुन खाते हो. लोग उनपर हंसते थे. लोग कहते थे कि अगर वो डरकर भागे तो साधु बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. गोविंदा ने वो किया जो उनकी मां ने सिखाया था. साल 2022 में गोविंदा ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'नाम था कन्हैयालाल' में काम किया था.

अगला लेख