Begin typing your search...

Urvashi Rautela के निशाने पर क्यों आई अमेरिकी AI कंपनी, मांगा 7000 करोड़ का हर्जाना, जानें पूरा मामला

उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो को लेकर AI कंपनी विवादों में है. उनकी टीम का आरोप है कि बिना अनुमति कंटेंट इस्तेमाल किया गया. इसी मामले में टीम करीब 7,000 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग कर रही है.

urvashi rautela
X

उर्वशी की फोटो-वीडियो से करोड़ों का खेल

( Image Source:  instagram: @urvashirautela )

उर्वशी रौतेला की फोटो और वीडियो के इस्तेमाल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. उनकी टीम ने लॉस एंजिल्स की एक AI कंपनी पर बिना इजाजत एक्ट्रेस का नाम, तस्वीरें और वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. टीम का कहना है कि इस मामले में करीब 7,000 करोड़ रुपये के हर्जाने का दावा किया जा रहा है.

उर्वशी की टीम ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही है. आरोप है कि कंपनी ने उनकी पहचान से जुड़े कंटेंट का इस्तेमाल अपने काम में किया. अब इस मामले ने AI के जरिए किसी की फोटो और पहचान के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

क्या बिना इजाजत इस्तेमाल का आरोप लगा है?

उर्वशी की टीम ने कहा कि कंपनी ने कथित तौर पर एक्ट्रेस की पहचान और कंटेंट का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर कारोबार किया. टीम का कहना है कि किसी भी कारोबारी काम में उर्वशी के नाम, तस्वीर या उनकी पहचान से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल करने से पहले अनुमति लेना जरूरी है. टीम ने यह भी साफ किया कि वह इस मामले में कानूनी रास्ता अपना रही है और हर्जाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक नोट में भी टीम ने कंपनी पर बिना अनुमति उर्वशी की फोटोज और वीडियो के इस्तेमाल का आरोप दोहराया.

क्या AI का इस्तेमाल गलत हुआ है?

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए किसी इंसान की तस्वीर, आवाज और वीडियो को बदलकर इस्तेमाल करने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. AI की मदद से किसी के चेहरे या आवाज जैसी चीजों को नए कंटेंट में इस्तेमाल करना पहले से काफी आसान हो गया है. कलाकारों और मशहूर लोगों की पहचान के इस्तेमाल पर अब अधिकार और अनुमति को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

क्या बोले थे सलमान खान?

हाल ही में एक्टर सलमान खान ने भी 'बिग बॉस 20' के एक एपिसोड में AI के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने बताया कि AI के जरिए लोगों के वीडियो और आवाज को बदलकर गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है. सलमान ने कहा था कि तकनीक इतनी आगे बढ़ गई है कि किसी व्यक्ति की आवाज या वीडियो को एडिट करके उसे अलग रूप दिया जा सकता है. उर्वशी रौतेला का मामला भी इसी बड़ी बहस से जुड़ता है कि AI के दौर में किसी सेलिब्रिटी की पहचान और तस्वीर के इस्तेमाल की सीमा क्या होनी चाहिए और बिना अनुमति इस्तेमाल होने पर कानूनी जिम्मेदारी किसकी होगी.

अगला लेख