The 50 Reality Show का कौन बनेगा Winner, Shiv Thakare या कोई और? आज Grand Finale में साफ हो जाएगी तस्वीर
The 50 के फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर Shiv Thakare को मजबूत दावेदार माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिव ने Faisal Shaikh को हराकर ट्रॉफी जीती है, लेकिन आधिकारिक ऐलान बाकी है. आज रात फिनाले में साफ हो जाएगा कि असली विनर विनन है.
The 50 Top-5 finalist
Reality Show The 50 का आज Grand Finale होने जा रहा है. दर्शकों के बीच विनर को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. 50 कंटेस्टेंट्स से शुरू हुआ यह शो अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, जहां पांच फाइनलिस्ट- Shiv Thakre, Faisal Shaikh (Mr Faisu), Rajat Dalal, Krishna Shroff और Kaka के बीच खिताबी मुकाबला होगा.
फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर दर्शकों की राय तेजी से सामने आ रही है. चर्चाओं के मुताबिक, ट्रॉफी की रेस में सबसे आगे शिव ठाकरे और फैजल शेख (मिस्टर फैजू) को माना जा रहा है. हालांकि, कई यूजर्स का मानना है कि शिव ठाकरे इस मुकाबले में बाजी मार सकते हैं.
शिव ठाकरे को क्यों बताया जा रहा विनर?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने शिव के सपोर्ट में पोस्ट करते हुए उन्हें विजेता बताया है. कुछ यूजर्स का कहना है कि शिव ने पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, उनकी रणनीति मजबूत रही और वह हर टास्क में आगे नजर आए. वहीं, कुछ फैंस ने दावा किया कि शिव आसानी से बाकी फाइनलिस्ट्स को पीछे छोड़ सकते हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, शो का फिनाले पहले ही शूट हो चुका है. The Times of India की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फाइनल टास्क में शिव ठाकरे ने मिस्टर फैजू को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, इसलिए फैंस को अंतिम नतीजे का इंतजार है.
दिलचस्प रहा फिनाले तक पहुंचने का सफर
फिनाले तक पहुंचने का सफर भी काफी दिलचस्प रहा. सेमीफाइनल टास्क में कंटेस्टेंट्स को क्लू के आधार पर बैग्स पर चढ़कर सही फ्लैग चुनना था. इस टास्क को सबसे तेज पूरा करते हुए Prince Narula ने फिनाले का टिकट जीता, लेकिन उन्होंने अपनी जगह शिव ठाकरे को दे दी. इसके बाद शिव, मिस्टर फैजू, रजत और काका ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि कृष्णा श्रॉफ को बाकी कंटेस्टेंट्स के वोट के आधार पर पांचवां फाइनलिस्ट चुना गया.
अब शो का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे JioHotstar पर और 10:30 बजे Colors TV पर प्रसारित होगा. फिनाले में पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे और खास बात यह है कि विजेता को सपोर्ट करने वाले एक लकी फैन को 50 लाख रुपये का इनाम भी मिलेगा. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सोशल मीडिया की भविष्यवाणी सही साबित होगी और शिव ठाकरे ट्रॉफी उठाएंगे, या फिर फैजू बाजी मार जाएंगे... लेकिन The 50 को लेकर जो भी दावे पहले किए गए थे, उनमें से अधिकांश सही साबित हुए हैं.




