Begin typing your search...

साउथ की 5 क्राइम थ्रिलर फिल्में जो क्लाइमेक्स में घुमा देंगी दिमाग, हिंदी डब में हैं अवेलेबल

साउथ सिनेमा की ये 5 क्राइम थ्रिलर फिल्में अपने दमदार क्लाइमेक्स और शानदार कहानी के लिए दुनियाभर में पसंद की जाती हैं. दृश्यम, रत्सासन और महाराजा जैसी फिल्में हिंदी डब में OTT पर मौजूद हैं, जिन्हें देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा.

साउथ की 5 क्राइम थ्रिलर फिल्में जो क्लाइमेक्स में घुमा देंगी दिमाग, हिंदी डब में हैं अवेलेबल
X
रूपाली राय
By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 17 May 2026 9:30 PM IST

क्राइम थ्रिलर की दुनिया में साउथ सिनेमा का दबदबा बेमिसाल है. ये 5 दमदार फिल्में हिंदी डब में Available हैं, जो क्लाइमेक्स देखकर आपके सिर खुजलाते रह जाएंगे. कहानी में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आते हैं कि अंत तक आप हैरान रह जाते हैं और फिल्म खत्म होने के बाद भी घंटों तक सोचते रहते हैं. इन शानदार हिंदी डब्ड साउथ क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में. अगर आप सस्पेंस, मिस्ट्री और दिमागी खेल पसंद करते हैं तो ये फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं.

1. दृश्यम (2013)

ये फिल्म साउथ की क्राइम थ्रिलर लिस्ट में हमेशा नंबर वन पर गिनी जाती है. सुपरस्टार मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं, जो एक साधारण परिवार के व्यक्ति जॉर्जकुट्टी बने हैं. उनकी खुशहाल जिंदगी अचानक उथल-पुथल हो जाती है जब परिवार का कोई सदस्य गलती से एक गंभीर अपराध कर बैठता है. अब जॉर्जकुट्टी को बिना किसी हिंसा के, सिर्फ अपनी चतुराई और स्मार्ट प्लानिंग से पूरा परिवार बचाना होता है. पुलिस उन पर शक करती है लेकिन सबूत गायब फिल्म का क्लाइमेक्स इतना तगड़ा और सोचने वाला है कि देखने के बाद आप बार-बार बोलेंगे- 'वाह, क्या दिमाग था!' ये फिल्म फैमिली के साथ भी देखी जा सकती है क्योंकि इसमें खून-खराबे की जगह दिमाग का खेल ज्यादा है. कई भाषाओं में रीमेक बनी, लेकिन ओरिजिनल का मजा ही अलग है. Hotstar या Prime Video पर हिंदी डब में आसानी से मिल जाएगी.

2. रत्सासन (2018)

ये एक सीरियल किलर की डरावनी और सस्पेंस भरी कहानी है. विष्णु विशाल पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो असल में फिल्म डायरेक्टर बनना चाहते थे लेकिन पुलिस जॉब में आ गए. स्कूल की लड़कियों को टारगेट करने वाला एक खतरनाक साइको किलर पूरे शहर में आतंक फैला रखा है. पुलिस इस केस को सुलझाने के लिए दिन-रात जुट जाती है. कहानी में सस्पेंस इतना है कि आप बीच-बीच में सांस रोककर बैठे रहेंगे. अंत का ट्विस्ट और क्लाइमेक्स दिमाग हिला देने वाला है- किलर का मोटिव जानकर आप हैरान रह जाएंगे. ये फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर और पुलिस इन्वेस्टिगेशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. डरावनी सीन हैं लेकिन कहानी इतनी मजबूत है कि आप अंत तक चिपके रहेंगे. इसका हिंदी डब नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

3. महाराजा (2024)

विजय सेतुपति की ये फिल्म हाल के सालों की सबसे चर्चित थ्रिलर में से एक है। कहानी शुरू होती है एक साधारण नाई (बार्बर) से, जो पुलिस स्टेशन जाकर एक चोरी हुए डस्टबिन की शिकायत करता है। शुरू में मामला बहुत छोटा और मजाकिया लगता है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी बहुत गहरी, डार्क और भावुक हो जाती है. फिल्म में रिवेंज, पिता का प्यार, अतीत की घटनाएं और कई लेयर्स हैं. क्लाइमेक्स का ट्विस्ट इतना शॉकिंग और स्मार्ट है कि कई दर्शक कहते हैं, 'ये तो दिमाग उड़ा देने वाला है.' पूरी कहानी बैकवर्ड्स स्टाइल में समझ आती है और अंत में सब कुछ कनेक्ट हो जाता है. एक्शन कम, लेकिन सस्पेंस और इमोशन ज्यादा. नेटफ्लिक्स पर हिंदी डब में देख सकते हैं.

4. ध्रुवंगल पथिनारु (2016)

ये फिल्म पुलिस इन्वेस्टिगेशन पर आधारित है. मुख्य किरदार करुणाकरन एक पुलिस अधिकारी हैं, जो रिटायरमेंट के करीब हैं. एक पुराना केस उन्हें फिर से एक्टिव कर देता है, जिसमें 13 दिनों की घटनाएं जुड़ी हुई हैं. कहानी शुरू में सीधी-सादी लगती है लेकिन जितना आगे बढ़ती है, उतनी उलझती जाती है. अलग-अलग एंगेल से घटनाएं दिखाई गई हैं. अंत का खुलासा देखकर आप चौंक पड़ेंगे क्योंकि सच्चाई बिल्कुल अलग निकलती है. छोटे बजट में बनी ये फिल्म अपनी स्मार्ट स्क्रिप्ट, ट्विस्ट और रियलिस्टिक इन्वेस्टिगेशन के लिए बहुत पसंद की जाती है. YouTube और Hotstar पर हिंदी डब वर्जन अवेलेबल है.

5. उलिदावरु कंदंते (2014)

कन्नड़ सिनेमा की ये फिल्म मास्टरपीस कहलाती है. कहानी एक छोटे शहर में हुए मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है. पूरी घटना अलग-अलग लोगों की नजर से, उनके नजरिए से दिखाई गई है. डायलॉग्स, एक्टिंग और स्क्रिप्ट सब कमाल के हैं. क्लाइमेक्स और अंत का खुलासा आपको पूरी तरह हैरान कर देगा। ये सिर्फ क्राइम स्टोरी नहीं है, बल्कि इंसानी रिश्तों, झूठ, सच्चाई और समाज पर गहरी टिप्पणी है. YouTube पर 'बलवान बादशाह' नाम से हिंदी डब्ड वर्जन आसानी से मिल जाएगा. कई लोग इसे साउथ की सबसे बेस्ट थ्रिलर में गिनते हैं.

अगला लेख