कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद Sandeep Dikshit ने पार्टी की गिरती हालत, उत्तर भारत में लगातार हार और बीजेपी की हिंदू-मुस्लिम राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री Sheila Dikshit के बेटे संदीप दीक्षित ने माना कि कांग्रेस जनता का मूड समझने में नाकाम रही. एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने बीजेपी की चुनावी रणनीति, हिंदुत्व राजनीति, Rahul Gandhi की लीडरशिप और कांग्रेस से दूर होते वोटर्स पर खुलकर अपनी राय रखी. उनके बयान अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक नई बहस छेड़ रहे हैं.