एक शराबी आदमी एक गूंगा बाप! पाक एक्ट्रेस Dananeer Mobeen ने Devdas को बताया ओवररेटेड, कहा- ये क्लासिक क्यों है
पाकिस्तानी एक्ट्रेस दानानीर मोबीन ने ‘देवदास’ को ओवररेटेड बताते हुए फिल्म की कहानी और किरदारों पर सवाल उठाए हैं. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए और फिल्म की थीम को लेकर बहस तेज हो गई.
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'देवदास' (Devdas) आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और लोकप्रिय फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित जैसे दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी. तीनों ही स्टार्स ने अपनी अदाकारी से कमाल कर दिया था. फिल्म के गाने आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म जबरदस्त ब्लॉकबस्टर रही थी. लेकिन अब इस क्लासिक फिल्म पर एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने विवादास्पद टिप्पणी कर दी है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
कौन हैं वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस?
ये एक्ट्रेस हैं दानानीर मोबीन. हाल ही में एक इंटरव्यू या चैट सेशन में जब उनसे पूछा गया कि कौन सी क्लासिक फिल्म उन्हें ओवररेटेड लगती है, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के 'देवदास' का नाम लिया. दानानीर ने फिल्म की कहानी पर सवाल उठाते हुए कहा, 'कहानी क्या है? एक शराबी आदमी है और एक औरत है जिसकी कोई सेल्फ-रिस्पेक्ट नहीं है. एक पिता है जो...है और एक दूसरी औरत है जिसे उस आदमी पर जबरदस्ती थोपा गया है. आखिर क्या हो रहा है इसमें? और ये फिल्म क्लासिक क्यों मानी जाती है? लोग इसके पीछे पागल क्यों हैं? सेट, शान-शौकत और आउटफिट तो समझ में आते हैं, लेकिन कहानी? हम शराब की लत को ग्लैमराइज क्यों कर रहे हैं?.' उनकी ये बातें जल्द ही वायरल हो गईं और सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए.
IMDB
इंटरनेट पर भड़के लोग
दानानीर मोबीन की इस क्लिप को रेडिट समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया. ज्यादातर यूजर्स ने उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा, 'वो तो बस इतना कह सकती थी कि फिल्म मुझे ओवररेटेड लगती है. लेकिन 'देवदास' एक गहरी कहानी है जो समाज में फैले भेदभाव, जातिवाद और इंसानी अहंकार पर सवाल उठाती है. दानानीर जैसी स्मार्ट लड़की से ऐसी उथली समझ की उम्मीद नहीं थी.' कई लोगों ने ये भी कहा कि दानानीर फिल्म की असली थीम को समझ ही नहीं पाईं. एक दूसरे यूजर का कमेंट था, 'देवदास' शराब की लत के बारे में नहीं है. अगर संजय लीला भंसाली वाली देवदास की बात करें तो असली मुद्दा अनरियलिस्टिक ग्रैंडनेस पर हो सकता है, लेकिन शराब को ग्लैमरस दिखाने की बात बिल्कुल गलत है. फिल्म में देवदास शराब पीकर खुश नहीं रहता, बल्कि वो पूरी तरह बर्बाद हो जाता है.' लोगों का कहना है कि फिल्म की खूबसूरती, बड़े-बड़े सेट और शानदार आउटफिट तो तारीफे काबिल हैं, लेकिन कहानी में गहराई है. यह शराब की लत को बढ़ावा नहीं देती, बल्कि उसके खतरनाक परिणामों को दिखाती है.
'देवदास' फिल्म की खास बातें'
देवदास' शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है. संजय लीला भंसाली ने इसे बेहद शानदार तरीके से स्क्रीन पर उतारा. उस समय यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी. फिल्म का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए बड़ी अचीवमेंट थी. शाहरुख खान ने देवदास की भूमिका में अपनी पूरी जान लगा दी. ऐश्वर्या राय ने पारो और माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का रोल बखूबी निभाया. फिल्म की म्यूजिक, डायलॉग, सिनेमैटोग्राफी और कॉस्ट्यूम आज भी लोग याद करते हैं.
कौन हैं दानानीर मोबीन?
दानानीर मोबीन एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं. वे मुख्य रूप से 'पावरी हो रही है' वाली वायरल रील के लिए प्रसिद्ध हुई. 2021 में उनके एक पार्टी वीडियो में बोले गए बोल 'पावरी हो रही है' ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. यह वाक्य इतना वायरल हुआ कि लोग इसे मीम्स, रील्स और डांस में इस्तेमाल करने लगे. इसी वजह से उन्हें 'Pawri Girl' के नाम से जाना जाने लगा.




