Tilak Varma कर रहे Sree Leela को डेट! कमाई के मामले में क्रिकेटर और एक्ट्रेस में से कौन ज्यादा अमीर?
Tilak Varma और Sreeleela के डेटिंग रूमर्स इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. जहां तिलक वर्मा साल में 8-10 करोड़ रुपये कमाते हैं. वहीं, एक्ट्रेस श्रीलीला की नेटवर्थ तकरीबन 15 करोड़ है.
श्रीलीला और तिलक वर्मा में से कौन ज्यादा अमीर
सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि क्रिकेटर तिलक वर्मा साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला को डेट कर रहे हैं. दोनों के डेटिंग रूमर्स लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. हालांकि, इस बारे में दोनों सेलेब्स ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. इसी बीच फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों में ज्यादा अमीर कौन है और किसकी कमाई ज्यादा है.
एक तरफ तिलक वर्मा IPL और टीम इंडिया से करोड़ों कमा रहे हैं. उनकी नेटवर्थ 8-10 करोड़ है, तो दूसरी ओर श्रीलीला साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तेजी से उभरती स्टार बन चुकी हैं. आइए जानते हैं दोनों की नेटवर्थ और कमाई से जुड़ी खास बातें.
तिलक वर्मा की कमाई कितनी है?
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक वर्मा की कुल नेटवर्थ करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा IPL से आता है. मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2025 के बाद से करीब 8 करोड़ रुपये की सैलरी पर टीम में बनाए रखा है.
- इसके अलावा तिलक BCCI के ग्रेड-C कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल हैं, जिससे उन्हें हर साल करीब 1 करोड़ रुपये मिलते हैं. मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी कमाई का अहम हिस्सा हैं.
- तिलक कई बड़े ब्रांड्स जैसे Boost, Dream11, SS और eBikeGo से जुड़े हुए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मासिक कमाई 35 से 45 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है.
श्रीलीला की नेटवर्थ और फीस
श्रीलीला की पॉपुलैरिटी पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. श्रीलीला ने अपने करियर की शुरुआत कम फीस से की थी, लेकिन अब वह एक फिल्म के लिए करीब 1.5 करोड़ से 4 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. बताया जाता है कि फिल्म “Pushpa 2” के एक स्पेशल डांस नंबर के लिए उन्हें करीब 2 करोड़ रुपये मिले थे.
कौन ज्यादा अमीर?
अगर रिपोर्ट्स को देखा जाए, तो फिलहाल श्रीलीला की नेटवर्थ तिलक वर्मा से ज्यादा है. हालांकि, तिलक की कमाई तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में उनकी नेटवर्थ में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है.




