ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जौनपुर के सराय ख्वाजा क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सनी राजभर के परिवार से मिलने पहुंचे थे. वीडियो में एक मृतक की मां मंत्री के पैरों में बैठकर न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाती नजर आ रही है, जबकि मंत्री की बॉडी लैंग्वेज को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं. आरोप है कि हादसे के कई दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की और परिवार को कोई मदद नहीं मिली. इतना ही नहीं, महिला मंत्री की गाड़ी के आगे लेटकर भी न्याय मांगती दिखाई दी. घटना के बाद इंटरनेट पर लोगों ने मंत्री की संवेदनशीलता और रवैये को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.