Begin typing your search...

VIDEO: ढाका के बाजार में ईद से पहले 'ट्रंप'और 'नेतन्याहू' नाम के दो भैंसे वायरल, हेयरस्टाइल देख यूजर्स ने दिया गजब का रिएक्शन

बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ और ‘नेतन्याहू’ नाम के दो भैंसे इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं. लोग उनके चेहरे और व्यवहार की तुलना विश्व नेताओं से कर रहे हैं, जबकि फार्मों पर उन्हें देखने भारी भीड़ पहुंच रही है.

VIDEO: ढाका के बाजार में ईद से पहले ट्रंपऔर नेतन्याहू नाम के दो भैंसे वायरल, हेयरस्टाइल देख यूजर्स ने दिया गजब का रिएक्शन
X
( Image Source:  @Saffron_Sniper1-X )

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि बांग्लादेश का बताया जा रहा है वीडियो में ईद-उल-अजहा की तैयारियों के बीच दो भैंसों की खूब चर्चा की जा रही है और उनके चेहरे को लेकर एक ऐसे शख्स के मिलने का दावा हो रहा है जो कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली चेहरों में से जाने जाते हैं पहला नाम हैं अमेरिका के राष्ट्रपति 'डोनाल्ड ट्रंप' और दूसरा इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, सोशल मीडिया पर यूजर्स इन दो भैंसों को इन दो नाम से जोड़ रहे हैं.

वहीं आगे बताया जा रहा है कि राजधानी ढाका के आसपास मौजूद फार्मों में इन दोनों भैंसों को देखने के लिए भारी भीड़ पहुंच रही तो कोई उन सेल्फी ले कर उसे सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर मजेदार रिएक्शन दे रहा है. इंटरनेट पर इन दोनों जानवरों को लेकर ऐसी बहस छिड़ गई है कि क्या ये समानताएं सच में हैरान करने वाली हैं या फिर सिर्फ एक मजेदार संयोग.

भैंसा की तस्वीर को लेकर चर्चे में क्यों ट्रंप?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम से मशहूर यह भैंसा करीब 700 किलो वजनी है. इसकी हल्की सफेद त्वचा और सुनहरे रंग जैसे बालों को देखकर लोग इसकी तुलना डोनाल्ड ट्रंप के मशहूर हेयरस्टाइल से कर रहे हैं. स्थानीय अखबार प्रोथोम आलो से बात करते हुए एक विजिटर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भैंसा देखने में ट्रंप जैसा जरूर लगता है, लेकिन उसका स्वभाव काफी शांत और नरम है.

कैसा हैं भैंसा का स्वभाव?

भैंसे के मालिक जियाउद्दीन मृधा ने स्थानीय मीडिया द बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि यह नाम सबसे पहले उनके छोटे भाई ने दिया था. उसने भैंसे की अलग दिखने वाली शक्ल देखकर इसे 'डोनाल्ड ट्रंप' कहना शुरू कर दिया. उन्होंने यह भी बताया कि एल्बिनो नस्ल के भैंसे आमतौर पर शांत स्वभाव के होते हैं और बिना उकसावे के आक्रामक नहीं होते. खबरों के मुताबिक ईद से पहले इस भैंसे की बिक्री भी हो चुकी है.

‘नेतन्याहू’ नाम के भैंसे में ऐसा क्या खास है?

जहां 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम का भैंसा शांत बताया जा रहा है, वहीं 'बेंजामिन नेतन्याहू' नाम का दूसरा भैंसा अपने गुस्सैल व्यवहार की वजह से वायरल हो रहा है. नारायणगंज इलाके में मौजूद यह भैंसा 750 किलो से ज्यादा वजनी बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह अक्सर जोर-जोर से सांस छोड़ता है, अपने देखभाल करने वालों की तरफ दौड़ पड़ता है और उसका व्यवहार काफी अप्रत्याशित माना जा रहा है.

क्या सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं ये दोनों भैंसे?

ईद-उल-अजहा नजदीक आते ही ये दोनों भैंसे बांग्लादेश में वायरल आकर्षण बन चुके हैं. लोग दूर-दूर से इन्हें देखने पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं. कुछ लोग इन तुलनाों को बेहद मजेदार बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि दोनों जानवरों की शक्ल और व्यवहार में नेताओं जैसी झलक वाकई दिखाई देती है.

वायरल
अगला लेख