Begin typing your search...

इस एक्ट्रेस पर आया Tilak Varma का दिल? सूर्यकुमार यादव के एक कमेंट ने बढ़ाया डेटिंग का सस्पेंस

तिलक वर्मा की पर्सनल लाइफ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. कहा जा रहा है कि क्रिकेटर श्रीलीला को डेट कर रहे हैं.

tilak varma
X

क्या श्रीलीला को डेट कर रहे तिलक वर्मा

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 17 May 2026 2:34 PM IST

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे तिलक वर्मा इन दिनों अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि मुंबई इंडियंस के यंग खिलाड़ी साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला को डेट कर रहे हैं. साथ ही, हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है.

दरअसल, एक क्लिप में Suryakumar Yadav मजाकिया अंदाज में तिलक वर्मा को “इन लव” बताते नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस बात को श्रीलीला से जोड़ दिया और दोनों की डेटिंग की खबरें फिर से वायरल होने लगीं.

कैसे शुरू हुई डेटिंग की चर्चा?

तिलक वर्मा और श्रीलीला के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक्ट्रेस की मां डॉ. स्वर्णलता मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आई थीं. इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों के बीच कनेक्शन की बातें शुरू कर दीं. चर्चा तब और बढ़ गई जब कुछ तस्वीरों और पोस्ट्स में दावा किया गया कि श्रीलीला की टीम से जुड़े किसी शख्स ने तिलक नाम वाली जर्सी पहनी थी. हालांकि इन दावों की कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है.

वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तिलक वर्मा होटल लॉबी में हेडफोन लगाए चलते दिखाई देते हैं. इसी दौरान सूर्यकुमार यादव उन्हें मजाक में “इन लव” कहते सुनाई देते हैं. हालांकि वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन फैंस ने इसे सीधे श्रीलीला से जोड़ दिया. इसके बाद Reddit, Instagram और X पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई.

कौन हैं तिलक वर्मा

तिलक वर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी हैं. वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. घरेलू क्रिकेट में वह हैदराबाद के लिए खेलते हैं, जबकि IPL में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं. तिलक वर्मा ने 2018 में रणजी ट्रॉफी से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने टी20 और लिस्ट-ए क्रिकेट में भी शानदार परफॉर्म किया. साल 2019 में उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया. वहीं, 2023 एशियन गेम्स में उन्होंने भारतीय टीम के साथ गोल्ड मेडल भी जीता.

अगला लेख