Begin typing your search...

इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई! लंबे इंतजार के बाद Sambhavna Seth बनी मां, सरोगेसी से जुड़वां बच्चों का किया स्वागत

टीवी एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर संभावना सेठ ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है. सरोगेसी के जरिए वह और उनके पति अविनाश द्विवेदी एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता बने हैं.

इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई! लंबे इंतजार के बाद Sambhavna Seth बनी मां, सरोगेसी से जुड़वां बच्चों का किया स्वागत
X
( Image Source:  Instagram: sambhavnasethofficial )

लंबे समय से अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के स्ट्रगल को खुलकर शेयर करती रही एक्ट्रेस और पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर संभावना सेठ के लिए अब खुशियों का दौर शुरू हो गया है. कई सालों कोशिशों के बाद के बाद उन्होंने आखिरकार एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी अब माता-पिता बन गए हैं.


इस जोड़े ने सरोगेसी की मदद से एक प्यारा बेटा और एक प्यारी बेटी का स्वागत किया है. संभावना और अविनाश ने अपने फैंस के साथ यह खुशी एक साथ इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की। पोस्ट देखकर उनके लाखों फॉलोअर्स भी इमोशनल हो गए. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि अब उनका परिवार और बड़ा हो गया है. दोनों जुड़वां बच्चे एक बेटा और एक बेटी पूरी तरह स्वस्थ हैं और घर आ चुके हैं.



पोस्ट में संभावना ने एक बहुत ही सुंदर और इमोशनल मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा, 'इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई. लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए. हमारा दिल कृतज्ञता से भरा है. हर हर महादेव.' यह मैसेज पढ़कर किसी का भी दिल पिघल सकता है. दिवाली से पहले यह खबर उनके लिए और उनके परिवार के लिए सच्ची खुशी और रोशनी लेकर आई है.


संभावना सेठ ने इस पोस्ट के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों में जुड़वां बच्चों के आने की पूरी जर्नी दिखाई गई है. कुछ तस्वीरों में बच्चों के जन्म की आधिकारिक घोषणा वाली बोर्ड, अस्पताल के निजी पल, संभावना की स्माइल और परिवार की खुशी साफ नजर आ रही है. एक तस्वीर में संभावना अस्पताल में बच्चों को देखते हुए इमोशनल दिख रही हैं, जो देखकर कोई भी समझ सकता है कि यह उनके लिए कितना अहम और कठिन सफर रहा है.


इस खुशखबरी पर फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों की तरफ से ढेर सारा प्यार और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और लिख रहे हैं कि 'आप दोनों ने इतना इंतजार किया, इतनी मेहनत की, आखिरकार भगवान ने आपकी सुन ली.' कई लोग संभावना की हिम्मत और पॉजिटिव सोच की तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपने स्ट्रगल को छुपाया नहीं बल्कि दूसरों को प्रेरणा देने के लिए खुलकर बताया था.


यह पल संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के जीवन का सबसे यादगार और खुशनुमा चैप्टर बन गया है. सरोगेसी के जरिए मां-पिता बनना उनके लिए आसान फैसला नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार अपनी पूरी की. अब उनका छोटा सा परिवार चार सदस्यों का हो गया है मां, पापा, बेटा और बेटी.

अगला लेख