आधी रात Sanjay Dutt को लेकर क्यों इतने भावुक हुए सलमान खान, गले लगी फोटोज कीं पोस्ट, 42 शब्दों में 9 बार लिखा BABA, इतनी पुरानी है दोनों की दोस्ती
ससमान खान ने अलग अंदाज में संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई दी. हालांकि संजय का जन्मदिन 29 जुलाई को था लेकिन सलमान ने पोस्ट 31 जुलाई को की. पोस्ट में बाबा शब्द का प्रयोग 9 बार किया गया है.
संजय दत्त ने हाल ही में 29 जुलाई को अपने जन्मदिन मनाया. वो 67 साल के हो गए हैं. संजय के दोस्त और एक्टर सलमान खान ने एक पोस्ट इंस्टाग्रास पर डाली जिसमें उन्होंने संजय को गले लगाया हुआ है. ये पोस्ट देर रात की गई. पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि सलमान संजय दत्त को लेकर काफी भावुक हो रहे हैं.
इस पोस्ट में खास बात ये है कि 42 शब्दों की इस पोस्ट में करीब 9 बार बाबा शब्द का इस्तेमाल हुआ है. सलमान ने जो पोस्ट किया है उसमे लिखा है, 'बाबा हमेशा के लिए बाबा हैं. बाबा, बाबा होता है. संजू बाबा हैं .हम सबके बाबा और अब अपने बच्चों के भी बाबा हैं. मेरे बड़े भाई संजय दत्त को अल्लाह, भगवान और जीसस हमेशा खुश रखें.आई लव यू बाबा.
तस्वीर में दोनों कलाकार बेहद साधारण अंदाज में नजर आए. सलमान खान टी-शर्ट और जींस पहने दिखाई दिए, जबकि उन्होंने अपनी नई हेयरस्टाइल को कैप से ढक रखा था. वहीं संजय दत्त भी शर्ट और जींस में नजर आए. तस्वीर में दनों एक दूसरे को गले लगा रहे हैं. इन दोनों की दोस्ती बहुत पुरानी है. इनकी दोस्ती के कई किस्से भी हैं. दोनों ने चल मेरे भाई (2000), ये है जलवा और साजन (1991) फिल्मों में साथ का किया. दोनों ने बिग बॉस को भी होस्ट किया. इस दौरान दर्शकों ने इनकी जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया.
सलमान के इस पोस्ट पर संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने रिएक्ट करते हुए लिखा, brothers for life. कई फैंस के भी रिएक्शन आए. एक ने लिखा, 'बहुत दिनों के बाद दोनों साथ में दिखे, देख के ऐसा लगा बाबा को आपने इमोश्नल कर दिया. संजय कान में कुछ बोल रहे हैं एक को चुन चुन के मारूंगा.'
एक अन्य ने लिखा, बहुत ही शानदार! आप बहुत हैंडसम लग रहे हैं और अपने प्यारे अंदाज़ में उन्हें हर चीज़ के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.अपने मिलनसार व्यवहार से आप खुशियां फैलाते हैं; आपका दिल बहुत प्यारा है और शुरू से ही आपका उनके साथ गहरा रिश्ता रहा है.हमेशा खुश और स्वस्थ रहें.
फैंस ने कमेंट सेक्शन को हार्ट और फायर इमोजी से भर दिया और दोनों एक्टर्स की लंबे समय से चली आ रही दोस्ती का जश्न मनाया. लमान खान और संजय दत्त की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे पुरानी और मजबूत दोस्ती में से एक रही है, जो ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह देखने को मिलती है. दोनों ने एक दूसरे के मुश्किल समय में साथ दिया. कई बार इवेंट्स पार्टियों में साथ देखा गया. जब संजय पर कोर्ट केस चल रहे थे तो भी सलमान उनके साथ खड़े थे. एक दूसरे को दोनों बहुत प्यार करते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए प्रेरित करते रहते हैं.




