Begin typing your search...

कप्तान पर चाकू से वार, हवा में चीख-पुकार... कौन है वो ओमानी को-पायलट, जिसने दुबई-इजराइल फ्लाइट को क्रैश करने की कोशिश की?

दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने भारतीय कप्तान पर चाकू से हमला कर दिया. जानें कौन है हमलावर और कैसे 174 यात्रियों की जान बची.

कप्तान पर चाकू से वार, हवा में चीख-पुकार... कौन है वो ओमानी को-पायलट, जिसने दुबई-इजराइल फ्लाइट को क्रैश करने की कोशिश की?
X

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान में हवा में उस समय बड़ा संकट पैदा हो गया, जब ओमानी को-पायलट ने कॉकपिट के अंदर अपने अमीराती कप्तान पर चाकू से हमला कर दिया. भारतीय मूल के स्मित मच्छार इस हमले में घायल हुए हैं. हमले के बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा. हालांकि, यात्रियों और विमान में मौजूद ऑफ-ड्यूटी क्रू के सदस्यों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू किया और विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया.

मुसाफिरों ने हमलावर को पकड़ा और फिर उसे बांध दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद एक डेंटिस्ट ने कप्तान स्मित मच्छर की मदद की और फिलाहल वह अस्पताल में एडमिट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह खतरे से बाहर हैं.

कौन है हमलावर को पायलट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमानी नागरिकता रखने वाला को-पायलट फ्लाईदुबई में सिर्फ नौ महीने से काम कर रहा था. उसने उड़ान के दौरान कॉकपिट में कप्तान पर चाकू से हमला किया. हालांकि, अधिकारियों ने अभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया है. हमले के बाद विमान के क्रू ने सबसे पहले इमरजेंसी ट्रांसपोंडर कोड 7700 एक्टिव किया. इसके बाद स्थिति और गंभीर होने पर कोड 7500 इस्तेमाल किया गया. कोड 7500 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विमान के अपहरण या हाईजैक की स्थिति का संकेत देता है. इसके बाद विमान को अपना रास्ता बदलकर सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में जाना पड़ा.

ओमानी नागरिकता को लेकर भी जांच

जांच का एक अहम पहलू को-पायलट की नागरिकता है. हमले के आरोपी को-पायलट के पास ओमान की नागरिकता है. ओमान के इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं. इसी वजह से इजरायली नागरिक उड्डयन प्राधिकरण को फ्लाईदुबई की इजरायल जाने वाली उड़ानों में कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया की जांच करने को कहा गया है. साथ ही यह भी देखा जाएगा कि एयरलाइन ने सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों और विमानन समझौतों का पालन किया था या नहीं.

कितना नीचे आया विमान?

सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, हमले के दौरान विमान करीब 17,400 फीट नीचे आया. यह गिरावट दो मिनट से भी कम समय में हुई. हालांकि, यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्यों ने कॉकपिट में प्रवेश किया और हमलावर को काबू कर लिया. विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी फ्लाइट क्रू सदस्यों ने भी स्थिति संभालने में मदद की. इनमें एक रूसी पायलट और एक यूक्रेनी पायलट शामिल थे. उन्होंने विमान को नियंत्रित करने और सुरक्षित रूप से उतारने में मदद की.

प्लेन ने कहा की लैंडिंग?

विमान को सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया. विमान के उतरते ही आपातकालीन सेवाओं की टीम ने दोनों घायल पायलटों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. सऊदी अधिकारियों ने पुष्टि की कि कप्तान और को-पायलट दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में सऊदी अधिकारियों ने ओमानी को-पायलट को गिरफ्तार कर लिया.

विमान में हाईजैक का अलर्ट जारी होते ही कई देशों के सुरक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय शुरू हो गया. दी गई जानकारी के अनुसार, इजरायल, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के रक्षा अधिकारियों को शामिल करते हुए एक संयुक्त वॉर रूम सक्रिय किया गया. जॉर्डन को भी स्थिति की पूरी जानकारी दी गई. सऊदी और जॉर्डन के लड़ाकू विमानों को आसपास के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए रवाना किया गया. बताया गया है कि यह क्षेत्रीय समन्वय पहले से बनाए गए संयुक्त रक्षा प्रोटोकॉल के तहत किया गया, जिसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US CENTCOM) के माध्यम से संचालित किया जाता है.

इजराइल के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इस घटना को गंभीर सुरक्षा घटना बताया है. इसे संदिग्ध आतंकवादी हमला भी बताया गया है. नेतन्याहू ने विमान के भारतीय कप्तान स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कप्तान ने 174 लोगों की जान बचाई और हवा में बड़ी तबाही को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

भारतीय कप्तान पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय कप्तान स्मित मच्छर के साहस की प्रशंसा की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सबसे गंभीर खतरे के बीच और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कप्तान स्मित मच्छर ने असाधारण साहस और दूसरों की जान बचाने का दृढ़ संकल्प दिखाया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की. उन्होंने कप्तान को "हीरो" बताया और कहा कि भारत को उन पर गर्व है. पीएम मोदी ने कप्तान के जल्द स्वस्थ होने, उन्हें नई ताकत मिलने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की.

अगला लेख