Begin typing your search...

Rise and Fall Season 2: शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चौधरी को कहा 'Gold Digger',जानें कौन बना पहला Ultimate Ruler

Rise and Fall Season 2 में जहां एक तरफ शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चौधरी को गोल्ड डिगर कहा, तो दूसरी ओर गेम में तेज प्रताप यादव ने बड़ा दांव खेलते हुए पहला Ultimate Ruler बनने का खिताब अपने नाम कर लिया.

Rise and Fall Season 2: शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चौधरी को कहा Gold Digger,जानें कौन बना पहला Ultimate Ruler
X
( Image Source:  instagram-@priyankachaharchoudhary )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 1 Oct 2026 10:09 AM IST

Rise and Fall Season 2 में गेम के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ता तनाव भी अब सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चाहर चौधरी को गोल्ड डिगर कहा. शहजाद के इस बयान पर प्रियंका भड़क गईं और उन्होंने भी पलटकर जवाब दिया. बहस के दौरान एक्ट्रेस ने शहजाद को थप्पड़ मारने तक की बात कह दी, जिसके बाद शो का माहौल काफी गरमा गया.

लेकिन इसी बीच Rise and Fall 2 के गेम में एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला. प्रियंका को Ultimate Ruler की रेस से बाहर करने के बाद तेज प्रताप यादव ने फाइनल मुकाबले में इरीना रुडाकोवा का सामना किया. आखिरी टक्कर में बाजी तेज प्रताप के हाथ लगी और वह शो के पहले Ultimate Ruler बन गए.

शहजाद पूनावाला ने प्रियंका को कहा 'गोल्ड डिगर'

मामला तब शुरू हुआ जब प्रियंका चाहर चौधरी ने शहजाद पूनावाला को 'मैन-चाइल्ड' कह दिया. प्रियंका की यह बात शहजाद को पसंद नहीं आई और उन्होंने पलटकर उन्हें 'गोल्ड डिगर' कह दिया. इसके बाद दोनों के बीच बहस और ज्यादा गर्म हो गई. शहजाद की इस बात पर प्रियंका ने भी खुलकर जवाब दिया.

प्रियंका ने दी थप्पड़ मारने की धमकी

प्रियंका चौधरी ने कहा उन्होंने दूसरों से शहजाद के बारे में ऐसी बातें सुनी हैं कि पार्टी से निकलने के बाद उनकी पिटाई तक हो चुकी है और यहां भी उनके साथ ऐसा हुआ. प्रियंका ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि अब उन्हें भी उनकी तरफ से थप्पड़ मिल सकता है.

प्रियंका चौधरी ने बताया अपना स्ट्रगल

बहस के दौरान प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनका किसी के साथ रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा है और उनका नाम कभी किसी दूसरे शख्स के साथ नहीं जोड़ा गया. प्रियंका ने बताया कि उनकी जिंदगी में सिर्फ एक बॉयफ्रेंड रहा है. उन्होंने कहा कि वह अपने छह भाई-बहनों के पढ़ने से लेकर शादी और घर बनाने तक का खर्च उठा चुकी हैं. ऐसे में प्रियंका ने सवाल उठाया कि इतनी जिम्मेदारियां उठाने के बावजूद उन्हें कोई 'गोल्ड डिगर' कैसे कह सकता है.

कौन बना पहला अल्टीमेट रूलर?

वहीं शो के गेम में तेज प्रताप यादव ने बड़ा मुकाम हासिल किया. उन्होंने फिनाले मुकाबले में इरीना रुडाकोवा को हराकर सीजन 2 के पहले अल्टीमेट रूलर का खिताब अपने नाम कर लिया. अल्टीमेट रूलर बनने के बाद उन्हें Fall से immunity मिलने के साथ-साथ Tower के अहम फैसलों को बदलने की ताकत भी हासिल हुई.


अगला लेख