कौन हैं Khatron ke Khiladi 15 में आने वाली Shagun Sharma, गौरव खन्ना पर लगाए बुली करने के आरोप, कहा- फिर नहीं मिलना चाहती
शगुन शर्मा को स्टार प्लस के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में परिधी वीरानी के किरदार में लोगों ने खूब पसंद किया था. आने वाले दिनों में शगुन को खतरों के खिलाड़ी के सीजन 15 में देखा जाएगा.
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन जल्द ही आने वाला है. इस सीजन में बिल्कुल नया फॉर्मैट देखने को मिलेगा,जिसमें जाने-पहचाने चेहरों के साथ नए चैलेंजर्स को शामिल किया जाएगा ताकि रोमांच बना रहे. इस सीजन में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल फेम शगुन शर्मा बतौर कंटेंस्टेंट नजर आएंगी. शगुन के साथ शो में गौरव खन्ना भी प्रतियोगी रहे. गौरव को लेकर शगुन ने कहा कि उन्होंने मुझे बहुत बुली किया है. मुझे लगता है कि गौरव खन्ना एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे मैं मिलना नहीं चाहूंगी.
शगुन शर्मा एक प्रसिद्ध टेलीविजन एक्ट्रेस हैं. जो इश्क पर जोर नहीं, ये है चाहतें और ससुराल गेंदा फूल 2 जैसे लोकप्रिय हिंदी धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचानी जाती हैं. इनका जन्म 28 अक्टूबर 1997 में हिमाचल प्रदेश में हुआ.उन्होंने मास मीडिया में मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है.
शगुन के दोस्तों ने उन्हें उनकी गुड लुक्स के कारण एक्टिंग में करियार बनाने की सलाह दी. इसके बाद उन्होंने ट्राई किया और ऑडिशन दिया जिसके बाद फर्स्ट शॉट में ही पहला सीरियल मिल गया. शगुन को जानवरों से बहुत प्यार है.शगुन शर्मा को अपने करियर के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस और अलग-अलग तरह के किरदारों में ढलने की काबिलियत के लिए तारीफ ली है.
उन्हें कई टेलीविजन सीरीज को सफलतापूर्वक लीड करने और मजबूत व नेगेटिव से लेकर प्यारे और पॉजिटिव तक, कई तरह के किरदार निभाने के लिए पहचान मिली है.अपनी शॉर्ट फिल्म में काम करने के लिए कई फेस्टिवल अवॉर्ड्स जीतने से उनकी आर्टिस्टिक साख और भी बढ़ गई.उन्हें आज भी हिंदी टेलीविज़न के उभरते हुए सितारों में से एक माना जाता है.
उन्होंने 2023 से 2024 तक लोकप्रिय स्टार प्लस श्रृंखला 'ये है चाहतें' में काशवी बाजवा के रूप में प्रविष्ट मिश्रा के साथ अभिनय किया. शगुन जुलाई 2025 से क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में परिधि "परी" विरानी की नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं.
स्टार भारत के शो 'ससुराल गेंदा फूल 2' में मुख्य किरदार 'तितली' के तौर पर बड़ी पहचान मिली.उन्होंने 2022 की फिल्म 'हरफूल मोहिनी' में जेबी सिंह के साथ 'मोहिनी विजयन' का किरदार निभाया. इसके अलावा, उन्होंने समीक्षकों द्वारा सराही गई शॉर्ट फिल्म 'मेरा नंबर कब आएगा' में भी काम किया, जिसे कई फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया.




