Begin typing your search...

संजय दत्त बने मुन्ना भाई, ट्रंप को सिखाई ‘गांधीगिरी’, बोले-गोली चलाने का मन करे तो ‘गोला’ खिलाओ, मजेदार है VIDEO

गांधी जयंती पर संजय दत्त ने ‘मुन्ना भाई’ वाला अंदाज अपनाते हुए डोनाल्ड ट्रंप पर मजेदार तंज कसा. ‘शेखर टुनाइट’ के स्पेशल एपिसोड में उन्होंने गोली की जगह ‘गोला’ खिलाने से लेकर मिसाइल के बदले गुलदस्ता भेजने तक की बातें कहीं.

sanjay dutt
X
( Image Source:  x-@nawa75436 )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 3 Oct 2026 10:07 AM IST

संजय दत्त इन दिनों अपने आइकॉनिक किरदार ‘मुन्ना भाई’ के अंदाज में लौटते नजर आ रहे हैं. शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती स्पेशल एपिसोड में संजय खास मेहमान बने हैं. शो में ‘मुन्ना भाई फॉर पीएम’ और ‘गांधीगिरी’ के मजेदार कॉन्सेप्ट के जरिए वह अपने ही अंदाज में कई बातें करते दिखाई देते हैं.

इसी दौरान संजय दत्त ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी मजेदार अंदाज में बात की. उन्होंने कहा कि अगर किसी पर गोली चलाने का मन करे तो गोली की जगह ‘गोला’ खिलाना चाहिए और अगर मिसाइल भेजने का ख्याल आए तो उसके बदले गुलदस्ता भेजो. उन्होंने ट्रंप को ‘टैरिफ’ छोड़कर लोगों की ‘तारीफ’ करने की सलाह भी दी और आखिर में कहा कि वह अमेरिका जाकर उन्हें ‘जादू की झप्पी’ देंगे.

ट्रंप से मिलने अमेरिका जाएंगे ‘मुन्ना भाई’

वीडियो में संजय दत्त अपने खास मुंबईया अंदाज में कहते हैं कि वह देख रहे हैं कि ट्रंप ‘मामू’ पूरी दुनिया को परेशान करने में लगे हुए हैं. ऐसे में उनका पहला काम ट्रंप से मिलने अमेरिका जाना होगा. संजय मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि ट्रंप थोड़ा भटक गए हैं और उन्हें प्यार से समझाने की जरूरत है. उनका कहना है कि अगर एक देश दूसरे पर हमला करेगा, तो उसे देखकर बाकी देश भी वही रास्ता अपना सकते हैं. इसलिए वह ट्रंप को जादू की झप्पी देने अमेरिका जाएंगे.

‘पीस’ किसी के बटन दबाने से नहीं आएगा

संजय दत्त आगे शांति को लेकर भी मजेदार उदाहरण देते हैं. वह कहते हैं कि शांति कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे किसी नेता के आदेश पर तुरंत घर पहुंचा दिया जाए. उनके हिसाब से शांति प्यार से बनती है और प्यार की शुरुआत गांधीगिरी से हो सकती है. यहीं से उनका ‘मुन्ना भाई’ वाला अंदाज और खुलकर सामने आता है. वह ट्रंप को सलाह देते हैं कि दुनिया में पहले ही काफी मिसाइलें हैं, इसलिए अब थोड़ा प्यार भी दुनिया में भेजना चाहिए.

गोली नहीं 'गोला' खिलाओ

संजय का मजाक यहीं नहीं रुकता. वह कहते हैं कि अगर कभी मिसाइल भेजने का मन करे तो उसकी जगह सामने वाले को फूलों का गुलदस्ता भेज देना चाहिए. किसी को धमकाने का मन हो तो उसे फोन करके घर बुलाओ और चाय पर बैठकर बात सुलझाओ. इतना ही नहीं, गोली चलाने की बात को भी वह अपने अंदाज में पलट देते हैं. वह मजाक करते हुए कहते हैं कि गोली की जगह सामने वाले को ‘गोला’ खिलाओ और वह भी काला खट्टा फ्लेवर वाला.

‘टैरिफ’ छोड़ो, लोगों की तारीफ करो

ट्रंप की टैरिफ नीति पर भी संजय ने मजेदार तंज किया. वह कहते हैं कि अगर कोई पूरा दिन ‘टैरिफ-टैरिफ’ करता रहे, तो अब उसे यह छोड़कर लोगों की ‘तारीफ’ करनी चाहिए. उनके मुताबिक ऐसा करने से दिल को सुकून मिलेगा. आखिर में संजय दत्त कहते हैं कि वह अमेरिका आ रहे हैं और ट्रंप को ‘जादू की झप्पी’ देने वाले हैं. शो का यह प्रोमो संजय के पुराने ‘मुन्ना भाई’ अंदाज, गांधीगिरी और कॉमेडी का मजेदार मेल दिखाता है. गांधी जयंती के मौके पर उनका यह अंदाज उनके फिल्मी किरदार की याद भी दिलाता है.

अगला लेख