Begin typing your search...

Ranveer Allahbadia ने Juhi Bhatt संग रिश्ते पर लगाई मुहर, मासाई मारा से रोमांटिक तस्वीरें वायरल

फेमस पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. केन्या के मासाई मारा से शेयर की गई उनकी रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

रणवीर अल्लाहबादिया ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप
X
रणवीर अल्लाहबादिया ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप
( Image Source:  Instagram: beerbiceps )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 28 April 2026 10:27 AM

फेमस पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने सोमवार को अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी. उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर दिया. रणवीर ने इंस्टाग्राम पर केन्या के प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी मासाई मारा से अपनी और जूही की बहुत प्यारी तस्वीरें शेयर कीं. ये तस्वीरें उनकी छुट्टियों के दौरान ली गई हैं. पहली तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ प्यार से मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं.

दूसरी तस्वीर में रणवीर जूही को अपनी गोद में उठाए हुए हैं और उनके पीछे मासाई मारा का खूबसूरत जंगल और नेचर नजारा दिख रहा है. इसके अलावा उन्होंने जूही की एक बहुत ही प्यारी और नॉर्मल तस्वीर भी एल्बम में शामिल की है. रणवीर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'सूरज, चांद, तारे और इनके बीच की हर चीज़. क्या आप कभी ऐसे किसी व्यक्ति से मिले हैं जिसकी रोशनी इतनी तेज हो कि वो दुनिया की सारी निगेटिविटी को जला कर राख कर दे? मैं मिला हूं.'

उन्होंने इस पोस्ट में हैशटैग भी लगाया- ##hardlaunchfromtheMara इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. फिल्म 'लेटेंट' विवाद में फंसे आशीष चंचलानी ने मजाक करते हुए लिखा, 'अब जल्दी से शादी कर लो यार.' सरगुन मेहता ने लाल दिल वाले इमोजी भेजे, जबकि ओरी ने रणवीर को उनके रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कन्फर्म करने पर बधाई दी.

जूही भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मासाई मारा के जंगल से एक खूबसूरत रील शेयर की. कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैंने इसके लिए बहुत लंबे समय तक प्रार्थना की थी. मुझे नहीं लगा था कि जब ये सच में होगा तो इतना अनरीयलिस्टिक और सपनों जैसा लगेगा. केन्या, तुम्हारा इंतजार आखिरकार सार्थक हो गया.' हाल ही में दोनों को मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2026 मैच देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में भी साथ में देखा गया था. रणवीर और जूही के रिश्ते की अफवाहें सबसे पहले अक्टूबर 2025 में शुरू हुई थीं. उस समय दोनों ने दिवाली की पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं.

हालांकि उनमें चेहरा नहीं दिखाया गया था, लेकिन बैकग्राउंड, सजावट और माहौल दोनों की तस्वीरों में बिल्कुल एक जैसा था।इससे पहले रणवीर का रिलेशनशिप एक्ट्रेस निक्की शर्मा के साथ था. रणवीर अक्सर निक्की के साथ तस्वीरें शेयर करते थे, लेकिन उनके चेहरे को सूरजमुखी वाले इमोजी से ढक देते थे. जब रणवीर ने निक्की को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, तब उनके ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैलने लगीं.

रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है, हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक विवादास्पद कमेंट के कारण काफी विवाद में फंस गए थे. शो के दौरान उन्होंने एक प्रतियोगी से पूछा था, 'क्या आप जीवन भर अपने माता-पिता को सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या एक बार खुद इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?. इस सवाल पर काफी बवाल मचा और उनके खिलाफ कई शिकायतें और एफआईआर भी दर्ज की गईं.

अगला लेख